अफगानिस्तान का दिग्गज बाहर, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए घोषित टीम में 4 नये खिलाड़ी शामिल

Afghanistan team for Sri Lanka Test: श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में चार नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। चार अनकैप्ड खिलाड़ियों में से किसी को डेब्यू करने का मौका जरुर मिल सकता है। अफगानिस्तान का एक दिग्गज टीम से बाहर है।

अफगान टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवीद जादरान और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद इशाक को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। अनकैप्ड बल्लेबाज नूर अली जादरान और बाएं हाथ के स्पिनर जिया-उर-रहमान को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

afghanistan cricket team

दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान पीठ की सर्जरी से उबर रहे हैं। उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारत दौरे पर टी20 सीरीज में भी राशिद खान नहीं खेले थे। राशिद खान की जगह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए कायेस अहमद को शामिल किया।

अफगानिस्तान के नए अंतरिम चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखिल ने कहा कि टीम ने नंगरहार में दो सप्ताह का तैयारी कैम्प लगाया था। उसके बाद अबुधाबी में दस दिनों का कंडिशनिंग शिविर भी लगाया गया। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए सपोर्ट स्टाफ भी शामिल था। हमने इन कैम्पों के ऊपर पूरी निगरानी की है। इसके बाद हमने टीम का चयन किया है। उन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, जिनका प्रदर्शन हाल ही में घरेलू प्रतियोगिताओं के दौरान अच्छा रहा है।

अफगानिस्तान के टेस्ट टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नूर अली जादरान, अब्दुल मलिक, बहीर शाह, नासिर जमाल, कैस अहमद, जहीर खान, जिया उर रहमान अकबर , यामीन अहमदजई, निजात मसूद, मोहम्मद सलीम सफी और नवीद जादरान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+