IPL 2025 Retention: 4 कप्तान जिनको उनकी टीमों ने कर दिया बाहर, अब लगेगी ऑक्शन में बोली

IPL 2025 Retention: आईपीएल रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी हो गई और आज डेडलाइन के अंतिम दिन सामने आ गया कि कौन से प्लेयर्स को टीमों ने रिटेन और रिलीज करने का फैसला लिया है। कुछ धांसू खिलाड़ी रिटेन किये गए हैं और कई बड़े नामों को रिलीज करने का निर्णय भी लिया गया है।

सबसे ख़ास बात यह रही कि इस बार कई टीमों ने अपने कप्तानों को ही टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कुल चार टीमों ने अपने कप्तान बाहर किये हैं। इनमें तीन तो भारतीय खिलाड़ी हैं। अब इन सभी प्लेयर्स के ऊपर नीलामी के दौरान बोली लगने वाली है।

ipl 2025 news

केएल राहुल: तीन साल तक टीम के साथ रखने के बाद अंततः लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान केएल राहुल को रिटेन कर दिया। बताया जा रहा है कि राहुल ने खुद ही रिलीज होने का फैसला लिया था। केएल राहुल ने पर्सनल और प्रोफेशनल कारणों से टीम छोड़ दी।

श्रेयस अय्यर: पिछले सीजन केकेआर ने धमाकेदार अंदाज में खिताबी जीत दर्ज की थी। इस बार श्रेयस अय्यर को बाहर कर दिया गया। इसके पीछे भी एक कारण बताया गया है। कारण यह माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर ने केकेआर से सैलरी के तौर पर मोटी रकम मांगी थी।

ऋषभ पंत: दिल्ली कैपिटल्स के साथ 9 साल का सफर पंत ने समाप्त कर दिया। दिल्ली की टीम में प्रोफेशनल स्तर पर बदलाव हुए हैं। पंत की जगह किसी अन्य प्लेयर को कप्तान बनाने की बातें सामने आ रही थी। इस वजह से पंत ने अपना रास्ता अलग चुन लिया।

फाफ डू प्लेसी: इस खिलाड़ी को आरसीबी ने रिलीज कर दिया। डू प्लेसी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद समय हो गया है और उम्र भी एक मुद्दा है। इस वजह से आरसीबी ने उनको रिलीज कर दिया। देखना होगा कि नीलामी में उनको कोई खरीदने वाला मिलता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+