अजीत अगरकर ने किया 4 भारतीय क्रिकेटरों का करियर बर्बाद, 2 ले चुके हैं अब संन्यास

Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट में बदलाव का दौर हमेशा कुछ खिलाड़ियों के लिए नए मौके लेकर आता है तो कुछ अनुभवी चेहरों के लिए दरवाजे बंद कर देता है। अजीत अगरकर के मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कई प्लेयर्स के लिए टीम इंडिया के दरवाजे ही बंद हो गए और बाद में उनको रिटायरमेंट तक लेना पड़ा।

अगरकर के सलेक्टर बनने के बाद कई अनुभवी खिलाड़ियों को लगातार नजरअंदाज किया गया। इनमें से दो खिलाड़ियों ने आखिरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया, जबकि दो दिग्गज अब भी वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। आपको इन चारों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

Ajit Agarkar

चेतेश्वर पुजारा

भारत के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल चेतेश्वर पुजारा ने जून 2023 के बाद टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला। स्पिनरों के खिलाफ मजबूत होने के बावजूद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया। आखिरकार लंबा इंतजार करने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।

अजिंक्य रहाणे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल के बाद रहाणे की टीम में वापसी हुई थी, लेकिन इसके बाद उन्हें फिर बाहर कर दिया गया। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया। अंततः उन्होंने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रहाणे ने विदेशों में अपने बल्ले से जबरदस्त दमखम दिखाया था।

मोहम्मद शमी

चोट से वापसी के बाद शमी ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में फिटनेस साबित करने की कोशिश की। इसके बावजूद उन्हें लगातार भारतीय टीम से बाहर रखा गया। चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाजी आक्रमण में नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा दिखाया। शमी अब भी राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीद बनाए हुए हैं। एक साल से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और वापसी की उम्मीद कम ही दिख रही है।

भुवनेश्वर कुमार

स्विंग के उस्ताद भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। आईपीएल में प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिला। हालांकि कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनको वापस लाने की मांग उठाई है लेकिन फ़िलहाल तो उनको जगह नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+