31 शतक, 64 फिफ्टी के बाद भी नहीं मिली भारतीय टीम में जगह, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले रिटायरमेंट लेकर चौंकाया
हर खिलाड़ी का सपना होता है कि एक बार भारतीय टीम के लिए जरूर खेले। यही सपना लेकर कोई क्रिकेटर मैदान पर उतरना है और लगातार कड़ी मेहनत करते हुए भारत के लिए खेलने का प्रयास करता है। कई प्लेयर्स का सपना पूरा होता है और बहुत खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनका सपना टूट जाता है।
भारत में घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ऐसा कई खिलाड़ी हैं, जिनको टीम में जगह नहीं मिल पाई। लगातार रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने से प्लेयर्स को निराशा होती है। अंत में निराशा के साथ ही उन प्लेयर्स को रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए देखा जाता है।

ऐसा ही एक और खिलाड़ी के साथ हुआ। सौराष्ट्र के लिए लम्बे समय तक घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले शेल्डन जैक्सन ने संन्यास की घोषणा करते हुए चौंका दिया है। उनके आंकड़े देखकर कहा जा सकता है कि यह ठीक नहीं हुआ, टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिए थी।
घरेलू क्रिकेट में शेल्डन जैक्सन ने 7200 भी ज्यादा रन बनाए थे। 105 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेलने वाले इस क्रिकेटर ने 21 शतकीय पारियां खेली थी और 39 अर्धशतक अपने नाम किये थे। यह धांसू रिकॉर्ड उनको टीम में जगह दिलाने के लिए काफी था।
वह धाकड़ बल्लेबाज होने के अलावा बेहतरीन फील्डर भी रहे हैं। इसके अलावा सफेद गेंद क्रिकेट में उन्होंने विकेटकीपर की भूमिका भी निभाई। इस तरह वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे लेकिन टीम इंडिया से बुलावा आने का इंतजार ही करते रह गए लेकिन डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।
एक और खास बात यह भी है कि जैक्सन ने तीनों फॉर्मेट के दौरान घरेलू क्रिकेट में शतक जमाया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 186 रन है। लिस्ट में यह स्कोर नाबाद 150 और टी20 में नाबाद 106 रन है। तीनों फॉर्मेट को मिला दिया जाए, तो उन्होंने कुल 31 शतक, 64 अर्धशतक जमाए। तीनों प्रारूप में उन्होंने 11 हजार से भी ज्यादा रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications