3 भारतीय खिलाड़ी जो हैं इस समय दुनिया के सबसे खराब फील्डर, चैम्पियंस ट्रॉफी में खूब बना मज़ाक
चैम्पियंस ट्रॉफी समाप्त हो गई है और कई धाकड़ मैच इस दौरान देखने को मिले, अंत में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को पराजित करते हुए ख़िताब अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड की टीम इस इवेंट में एक पूरा पैकेज थी, कीवी टीम हर विभाग में धाकड़ प्रदर्शन करने में सफल रही।
अगर कोई इस इवेंट के बेस्ट फील्डर के बारे में पूछेगा, तो जवाब एक ही आएगा, वह है ग्लेन फिलिप्स। इस टूर्नामेंट में फिलिप्स ने भारत के खिलाफ दो धाकड़ कैच पकड़े, एक पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन कैच लेकर हैरान करने वाला काम किया। जहां तक टीम इंडिया की फील्डिंग की बात है, तो यह औसत रही है।

भारतीय टीम की गेंदबाजी और बैटिंग तो अच्छी रही है लेकिन फील्डिंग में जादू नहीं दिखा पाई। टी दिलीप टीम इंडिया के फील्डिंग कोच हैं और उन्होंने क्या अभ्यास कराया है, वह तो वही बता सकते हैं लेकिन टीम इंडिया में फील्डिंग का स्तर काफी गिरा हुआ है। यहाँ भारत के तीन ऐसे फील्डरों का जिक्र हैं, जो शायद दुनिया के सबसे खराब फील्डर हैं।
पहला नाम
इस क्रम में पहला नाम धांसू तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का आना चाहिए। शमी ने गेंदबाजी करने के दौरान अपनी हे गेंदों पर कुछ कैच छोड़े हैं। इसके अलावा ग्राउंड फील्डिंग में भी शमी में वह फुर्ती और तेजी नज़र नहीं आती है। अगर गेंद उनके पास है, तो बल्लेबाज एक के बजाय दो रन भागकर पूरे करेगा। शमी को फील्डिंग का स्तर सुधारना होगा।
दूसरा नाम
यहाँ भी एक गेंदबाज का ही नाम आता है। चायनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की फील्डिंग आज से नहीं, बल्कि काफी समय से खराब ही है। अगर बाउंड्री पर उनके पास गेंद जाती है, तो थ्रो करने में भी पसीना आ जाता है। वह तेजी से थ्रो करके रन आउट तो शायद ही कभी कर पाते हैं। कुलदीप यादव के पास सिर्फ गेंदबाजी है, बैटिंग और फील्डिंग दोनों में स्थिति खराब है।
तीसरा नाम
इस क्रम में एक और गेंदबाज का नाम लिया जा सकता है और वह वरुण चक्रवर्ती हैं। कुलदीप यादव वाली कंडीशन चक्रवर्ती की भी हैं। सिर्फ अपनी गेंदों पर बल्लेबाजों को नचाने के अलावा ग्राउंड फील्डिंग में वह फिसड्डी ही हैं। चक्रवर्ती भी तेजी से गेंद को फील्ड कर थ्रो करने में नाकाम रहते हैं। कहीं डाइव् लगाकर गेंद पकड़ने की बात तो कर ही नहीं सकते। उनको इस क्षेत्र में ध्यान देना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications