IPL 2025: डेविड वॉर्नर को आईपीएल में कौन खरीदेगा? तीन टीमों के बीच हो सकती है कड़ी टक्कर
IPL 2025: इस बार डेविड वॉर्नर को आईपीएल में किसी दूसरी टीम से खेलते हुए देखा जा सकता है। रिटायरमेंट के बाद भी वॉर्नर का क्रेज कम नहीं हुआ है। पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले वॉर्नर को इस बार रिलीज कर दिया गया है। वह नीलामी पूल में रहेंगे।
सवाल यह है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स अपने इस पुराने प्लेयर को एक बार फिर से टीम में शामिल करने वाली है। उनके लिए बोली लगाएगी या नहीं। किन टीमों की नजरें इस बार डेविड वॉर्नर के ऊपर रहने वाली हैं। तीन टीमों की नजरें उनके ऊपर रहने वाली है। वॉर्नर को ये टीमें खरीद सकती हैं।

पहली टीम
इस लिस्ट में पहला नाम चेन्नई सुपर किंग्स का आता है। सीनियर प्लेयरों को टीम में शामिल करने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स का कोई जवाब नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी और जडेजा को रिटेन किया गया है। वॉर्नर को चेन्नई सुपर किंग्स टारगेट करते हुए अपने साथ जोड़ सकती है। उनकी बैटिंग से चेन्नई को निश्चित रूप से लाभ मिल सकता है।
दूसरी टीम
आरसीबी ने इस बार अपनी टीम में तीन प्लेयर्स को रिटेन किया है। आरसीबी को काफी खिलाड़ियों की जरूरत रहने वाली है। ऐसे में वॉर्नर के ऊपर आरसीबी की नजरें हो सकती हैं। आरसीबी के पास विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल हैं। कुछ युवा और अनुभव का मिश्रण करते हुए आरसीबी इस बार मैदान पर उतर सकती है।
तीसरी टीम
पंजाब किंग्स का नाम इस लिस्ट में होना चाहिए। पंजाब के पास कप्तान भी नहीं है। वॉर्नर को आईपीएल में कप्तानी का भी अच्छा अनुभव है। पंजाब किंग्स के पास पर्स मेंसबसे बड़ी राशि है। उनको ज्यादा पैसे देने की नौबत आएगी, तब भी कोई परेशानी की बात नहीं होनी चाहिए। पंजाब को अपनी टीम लगभग नए सिरे से बनानी है और वॉर्नर के लिए उसमें जगह हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications