IND vs ZIM: भारतीय टीम में होंगे 3 बड़े बदलाव, तीसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

India vs Zimbabwe: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने धांसू अंदाज में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बराबरी कर ली। पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज कर आगे जाने का प्रयास करेगी।

इस मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। टीम इंडिया में पिछले दो मैचों के दौरान कुल चार खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। अब कुछ पुराने नामों को टीम में वापस देखा जा सकता है। पिछले दो मैचों में जिन खिलाड़ियों को बाहर रखा गया था, उनको टीम में लाने का समय है।

indian cricket team

यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किये गए थे। दोनों को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पिछले दो टी20 मैचों में आराम दिया गया था।अब उनको टीम में शामिल करना तय माना जा रहा है। सैमसन और जायसवाल दोनों ही टीम के अहम खिलाड़ी हैं।

वर्ल्ड कप में फाइनल तक टीम इंडिया के साथ खेलने वाले शिवम दुबे को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। वह भी सलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के लिए सभी मैच खेले हैं। उनको भी आराम दिया गया था। टीम इंडिया अगले तीन मैचों के लिए अलग दिख सकती है।

सैमसन, जायसवाल और शिवम दुबे की जगह अब तक टीम में हर्षित राणा, साई सुदर्शन और जितेश शर्मा को शामिल किया गया था। तीनों को टीम से बाहर रखा जाएगा। तीन बड़े नामों की एंट्री होने से इनका पत्ता कटना तय नजर आ रहा है। इससे प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले मैच में जीत दर्ज करने के बाद भी टीम इंडिया में परिवर्तन होगा।

भारत की प्लेइंग 11 ऐसी हो सकती है

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+