IND vs AUS: 3 रिकॉर्ड विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में तोड़ देंगे? सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली के ऊपर सभी की नजरें रहने वाली हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा था। वह फ्लॉप साबित हुए थे और टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उनके बल्ले से वहां रन भी आते रहे हैं। इस बार भारत के लिए अहम सीरीज में उनका चलना जरूरी है। अगर विराट कोहली इस बार रन बनाते हैं, तो कई कीर्तिमान भी तोड़ देंगे। सचिन तेंदुलकर के कीर्तिमान भी उनके निशाने पर रहेंगे।

virat kohli

सचिन तेंदुलकर के रनों का रिकॉर्ड

कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का एक अहम कीर्तिमान है। ऑस्ट्रेलिया में सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट रन हैं। विराट कोहली अब इस कीर्तिमान को तोड़ने के बेहद करीब हैं। पांच टेस्ट की सीरीज में विराट कोहली इसे हासिल कर सकते हैं। 13 टेस्ट में कोहली के नाम 1352 रन है। तेंदुलकर ने वहां 1809 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के लिए विराट कोहली को फ़िलहाल 458 रनों की दरकार है।

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

कोहली ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले विजिटिंग प्लेयर बन सकते हैं। उनके नाम इस समय छह शतक हैं। इंग्लैंड के जैक होब्स इस मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने वहां 9 शतक जमाए हैं। उनके अलावा वॉली हैमंड ने भी 7 शतकीय पारियां खेली हैं। कोहली को फ़िलहाल चार शतकों की आवश्यकता है।

सचिन तेंदुलकर के शतकों का कीर्तिमान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज का नाम सचिन तेंदुलकर है। सचिन तेंदुलकर ने कुल 20 शतकीय पारियां खेली हैं। विराट कोहली इस मामले में उनसे चार शतक पीछे हैं। अगर पांच टेस्ट की दस पारियों में कोहली चार शतक जमाते हैं, तो तेंदुलकर का कीर्तिमान बराबर कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+