CSK vs KKR: केकेआर को क्यों मिली चेन्नई से पराजय? ये रहे 3 सबसे बड़े कारण
CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा। केकेआर को लगातार तीन जीत के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 9 विकेट पर 137 रनों का स्कोर बनाया, इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच अपने नाम कर लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 67 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की और सभी घरेलू मैदान पर आई है। लगातार तीन जीत के बाद केकेआर की हार का कारण भी है।

खराब शुरुआत और धीमी बैटिंग
केकेआर की बल्लेबाजी के दौरान पहला विकेट बिना कोई रन बनाए आउट हो गया। इसके बाद अन्य बल्लेबाज धीमा हो गए। हालांकि सुनील नारेन और अंगकृष रघुवंशी ने रन बनाए लेकिन दोनों उतने तेज नहीं रहे। इससे केकेआर की टीम ज्यादा स्कोर करने में नाकाम रही। बाद में आए बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट होते चले गए।
रिंकू सिंह का बल्ला रहा खामोश
आम तौर पर यह देखने को मिलता है कि अंत में बैटिंग करते हुए रिंकू सिंह धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए रन बनाते हैं। इस बार उनका बल्ला नहीं चल पाया। रिंकू सिंह के बल्ले से शॉट ही नहीं आए। वह 14 गेंद खेलने के बाद एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए और महज 9 रन के स्कोर पर आउट हो गए। रिंकू सिंह के नाम के अनुसार इस प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
जडेजा की घातक गेंदबाजी
केकेआर की हार में रविन्द्र जडेजा की घातक गेंदबाजी भी एक अहम कारण है। जडेजा ने अपनी गेंदबाजी के दौरान केकेआर के बल्लेबाजों को बांधकर रखा और रन नहीं दिए। इससे लगातार केकेआर के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता चला गया। जडेजा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में कुल 18 रन खर्च किये और 3 विकेट भी अपने नाम किये। उन्होंने केकेआर को कम स्कोर पर रोक दिया।












Click it and Unblock the Notifications