IND vs AUS: 3 कारण क्यों भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार सकती है
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 22 नवंबर को पर्थ टेस्ट के साथ ही दोनों टीमों के बीच घमासान शुरू हो जाएगा। भारतीय टीम लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने का प्रयास कर रही है।
टीम इंडिया के लिए काम आसान तो नहीं होने वाला है। हाल ही में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी भारतीय टीम की हार हो सकती है। इसके पीछे कुछ ठोस कारण भी हैं।

मिडिल ऑर्डर में अनुभव की कमी
भारतीय टीम के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा, कोहली और रहाणे जैसे अनुभवी खेलते थे लेकिन अब सिर्फ विराट कोहली ही बचे हैं। नम्बर तीन पर पुजारा की जगह शुभमन गिल खेलते हैं लेकिन उनके लिए काम आसान नहीं होगा। पुजारा जब आए थे, उस समय द्रविड़ इस स्थान पर खेलते थे। गिल को उनकी विरासत आगे बढ़ाने में समय लगेगा। मिडिल ऑर्डर में सरफराज, पंत आदि प्लेयर हैं। यहाँ कमजोरी है। इसके अलावा रोहित शर्मा का पहले टेस्ट में नहीं होना भी बड़ा झटका है।
मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति
भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग में शमी का नहीं होना सीधे तौर पर टीम को नुकसान पहुंचाने वाली बात है। शमी बाद में ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं लेकिन फ़िलहाल तो वह बाहर हैं। बुमराह के साथ शमी की जोड़ी से कंगारू बल्लेबाजों को निश्चित रूप से परेशानी होनी थी लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया का काम आसान लग रहा है।
टीम इंडिया का टुटा हुआ मनोबल
भारतीय टीम का मनोबल इस समय टूटा हुआ है। घर में कीवी टीम से तीन मैच लगातार हारने से मानसिक दबाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से पहले यह अंतिम सीरीज है और चार मैच जीतने का दबाव भी है। ये सभी बातें टीम इंडिया के खिलाफ जा रही है। इस वजह से भारतीय टीम के प्रदर्शन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications