टीम इंडिया में रोहित, विराट और जडेजा की जगह कौन लेगा? भारत के ये 3 स्टार हैं दावेदार

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 खिताब के लिए देश का इंतजार खत्म किया और मेन इन ब्लू ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत टूर्नामेंट में अपराजित रहा। मेन इन ब्लू फाइनल तक अपराजित रहने के बाद खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई, लेकिन फैंस की खुशी तब हल्की निराशा में बदल गई, जब विराट कोहली, रोहित शर्मा और उसके बाद रविंद्र जडेजा ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

टीम इंडिया के तीन स्टार को कौन करेगा रिप्लेस
टीम इंडिया के तीन स्टार खिलाड़ियों के एक साथ सन्यास के बाद अब भारतीय टीम में इन तीनों बड़े खिलाड़ी की जगह खाली हो गई है। ऐसे में फैंस के जहन में यही सवाल चल रहा है कि इनकी जगह कौन लेगा, क्योंकि भारत की खिताबी जीत ने टी20 क्रिकेट के एक युग का अंत कर दिया।

Virat Kolhi Rohit Sharma

विराट और रोहित ने फाइनल के बाद बड़ी घोषणा की जबकि जडेजा ने खेल के एक दिन बाद टी20 फॉर्मेट को छोड़ दिया। भारत को जल्द ही एक नया पूर्णकालिक टी20 कप्तान मिलेगा। हालांकि, फिलहाल शुभमन गिल जिम्बाब्वे सीरीज की शुरुआत से अंशकालिक आधार पर यह काम संभालेंगे। जैसा कि फैंस टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान के आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

रोहित शर्मा के बाद किसे मिलेगी कप्तानी?
रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या का चयन स्वाभाविक है और वे टी20 टीम के अगले कप्तान बनने के लिए सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं, और हार्दिक ने वैसे भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बतौर उपकप्तान टीम इंडिया की कमान संभाली थी। हार्दिक रोहित की जगह कप्तान बन सकते थे, हार्दिक ने जून 2022 में आयरलैंड के खिलाफ़ सीरीज़ में टी20 कप्तानी की शुरुआत की। उन्होंने एक वनडे में भी भारत का नेतृत्व किया है।

रोहित-कोहली की जगह कौन होगा ओपनर?
रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास ने निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट में एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है।कप्तानी के मुद्दे के अलावा, रोहित के जाने का मतलब यह भी है कि भारत को एक नई ओपनिंग जोड़ी तलाशनी होगी। रोहित और विराट ने टी20 विश्व कप के हर मैच में ओपनिंग की। इन दो खिलाड़ियों की जगह अब यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी दावेदार हो सकते हैं। इसके अलावा जायसवाल और शुभमन गिल भी ओपनर हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Net Worth 2024: विराट, रोहित और जडेजा में से कौन है सबसे ज्यादा अमीर? जानें तीनों स्टार की नेटवर्थ

टीम में जडेजा की जगह ले सकते हैं ये खिलाड़ी
स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रविवार को दुनिया को चौंका दिया जब उन्होंने टी20आई प्रारूप को छोड़ने का फैसला किया। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद से टी20 विश्व कप में उम्मीद से कम प्रदर्शन किया, जिससे कई प्रशंसक हैरान रह गए। फिलहाल टीम इंडिया में जडेजा की जगह खाली है। ऐसे में नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या और आर साई किशोर जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया की टी20 टीम में जडेजा की जगह ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+