IND vs AUS: 3 खिलाड़ी जिनके नाम है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड, एक ऑस्ट्रेलियाई शामिल

Border-Gavaskar Trophy: भारतीय टीम अभी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई हुई है। टीम इंडिया के लिए अहम सीरीज है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने के लिए भारतीय टीम को इस सीरीज में धमाका करना जरूरी है। टीम इंडिया के सामने बड़ी परेशानी है।

पांच में से चार मैचों टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी पड़ेगी। अगर एक भी मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ेगा, तो फाइनल का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। कुछ कंगारुओं ने भी काफी रन बनाए हैं। दोनों टीमों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन बल्लेबाजों का जिक्र यहाँ किया गया है।

vvs laxman

वीवीएस लक्ष्मण: कलाई के जादूगर वीवीएस लक्ष्मण ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। वह तीसरे नम्बर पर मौजूद हैं। लक्ष्मण ने कंगारू गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 54 पारियों में 2434 रन बनाए हैं। लक्ष्मण ने छह शतकीय पारियां खेली हैं। सर्वाधिक स्कोर की बात करें, तो वह 281 रन है। कोलकाता में लक्ष्मण ने ये रन बनाए थे और वह एक यादगार पारी थी।

रिकी पोंटिग: भारत के खिलाफ रिकी पोंटिंग का बल्ला भी जमकर बोलता था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके आंकड़े एक बड़ा सबूत है। पोंटिंग ने भारतीय गेंदबाजों का सहजता से सामना करते हुए 51 पारियों में 2555 रन बनाए हैं। इस दौरान रिकी पोंटिंग के बल्ले से 8 धाकड़ शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वह 12 अर्धशतक जड़ने में भी सफल रहे।

सचिन तेंदुलकर: इस स्थान पर सिर्फ एक ही नाम ध्यान में आता है और वह सही भी है। सचिन तेंदुलकर ही वह नाम है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन जड़े हैं। सचिन तेंदुलकर ने 34 मैचों की 65 पारियों में 3262 रन बनाए हैं और 9 शतक जड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने 16 फिफ्टी जड़ी हैं और नाबाद 241 रन उनका उच्चतम स्कोर है। उनका रिकॉर्ड आने वाले समय में टूट पाना मुश्किल ही लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+