टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप 3 में एक भारतीय नाम भी शामिल
Fastest Triple Hundred: एक जमाना था जब टेस्ट क्रिकेट में दोहरा और तिहरा शतक कई प्लेयर्स लगाया करते थे। इसके बाद टी20 क्रिकेट अस्तित्व में आया और टेस्ट क्रिकेट पीछे छूटता हुआ चला गया। बल्लेबाज क्रीज पर कम समय तक टिक पाते थे और दोहरा शतक जड़ना भी मुश्किल होने लगा।
हालांकि सभी बल्लेबाजों के साथ ऐसा नहीं था लेकिन तिहरा शतक तो काफी दूर की बात हो गई। भारतीय टीम से दो ही बल्लेबाज ऐसे हुआ हैं, जिनके बल्ले से तिहरा शतक आया है। टेस्ट में 300 और उसमें भी तेजी दिखाने वाले बल्लेबाज काफी कम ही हुए हैं।

टेस्ट में सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने वाले प्लेयर्स में भारत से एक नाम शामिल हैं। यहां तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जरूर जानना चाहिए, जिन्होंने तबाही मचाने का काम किया है।
वीरेंद्र सहवाग
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा करके रखा था। सहवाग ने तबाही मचाते हुए कई टीमों को रौंदने का काम किया था। टेस्ट में सबसे तेज 300 बनाने का कीर्तिमान उनके ही नाम है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए सहवाग ने 278 गेंदों का सामना करते हुए तिहरा शतक जमाया था, 17 सालों से यह रिकॉर्ड कायम है।
वियान मुल्डर
लिस्ट में दूसरा नाम वियान मुल्डर का आता है, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो टेस्ट मैच में उनकी तरफ से यह कीर्तिमान देखने को मिला है। मुल्डर इस मुकाबले में बतौर कप्तान खेल रहे थे। उन्होंने ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों की बुरी तरह धुनाई करते हुए कीमा बना दिया और 297 गेंदों में तिहरा शतक जमा दिया। 400 बनाने का मौका उन्होंने छोड़कर पारी घोषित कर दी। वह ब्रायन लारा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ना चाहते थे। उस समय उनका निजी स्कोर 367 रन था।
हैरी ब्रूक
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था। ब्रूक ने 310 गेंदों का सामना करते हुए अपना तिहरा शतक जमाया था। वह टेस्ट क्रिकेट में धांसू प्लेयर माने जाते हैं। कम उम्र में उन्होंने छाप छोड़ने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications