हार्दिक पांड्या श्रीलंका ODI सीरीज मिस करेंगे तो कौन करेगा रिप्लेस? 3 खिलाड़ी हैं प्रमुख दावेदार
अगस्त के पहले सप्ताह में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर एकदिवसीय सीरीज में खेलने के लिए तैयार है। भारतीय टीम के साथ नए हेड कोच गौतम गंभीर होंगे और कप्तान भी नए खिलाड़ी के हाथ में होगी क्योंकि रोहित शर्मा को इस सीरीज में शायद आराम दिया जाएगा।
इस बीच खबरें आई हैं कि हार्दिक पांड्या ने भी खुद को सीरीज से अलग करते हुए आराम देने का आग्रह बीसीसीआई से किया है। हार्दिक पांड्या को अगर आराम दिया जाएगा, तो टीम में कौन आएगा। यह भी बड़ा सवाल है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही शायद ब्रेक पर होंगे।

इस लिस्ट में शिवम दुबे का नाम आ सकता है। शिवम दुबे ने भारतीय टीम के लिए महज एक ही वनडे मुकाबला खेला है। टी20 क्रिकेट में दुबे का नाम चमका है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में उन्होंने 27 रनों की अहम पारी खेली थी। भारतीय टीम की जीत में उनका योगदान था। इसके बाद वह ज़िम्बाब्वे दौरे पर भी टीम के साथ थे। दुबे वनडे टीम में आ सकते हैं।
ज़िम्बाब्वे दौरे पर वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी गेंदबाजी के दम पर प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का खिताब हासिल कर लिया था। वॉशिंगटन सुंदर ने धांसू खेल का प्रदर्शन किया था। उनका इकोनमी रेट भी अच्छा था। इसके अलावा वह बैटिंग में भी ऑप्शन प्रदान करते हैं। सुंदर बतौर ऑल राउंडर टीम इंडिया में शामिल होने की क्षमता वाले खिलाड़ी हैं।
अंत में रिंकू सिंह का नाम लेना जरूरी है। उनके पास बड़े शॉट और तकनीक दोनों हैं। वह मैच फिनिश भी कर सकते हैं। टी20 क्रिकेट में रिंकू सिंह ने अपनी इस कला का प्रदर्शन कई बार किया है। रिंकू सिंह को पांड्या की जगह टीम में लाया जा सकता है। वह फील्डिंग में भी गहराई प्रदान करते हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में रिंकू सिंह भारत के लिए अब तक 2 मुकाबले खेलने में सफल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications