IPL: 3 दिग्गज खिलाड़ी मुंबई इंडियंस को छोड़ देंगे, आईपीएल 2025 में दूसरी टीम से खेलेंगे?
Mumbai Indians: इस आईपीएल में सबसे खराब प्रदर्शन अगर किसी टीम का रहा है, तो वह मुंबई इंडियंस है। 14 मैचों में 10 हार के साथ मुंबई इंडियंस तालिका में चौथे स्थान पर रही। उनकी बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप रही। कप्तान हार्दिक पांड्या भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही नाकाम रहे।
रोहित शर्मा ने एक शतक और एक अर्धशतक जमाया था। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी एक शतकीय पारी खेली। जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी से दिल जीतने में कामयाब रहे। इनके अलावा अगर एक और खिलाड़ी का नाम लिया जाए, तो तिलक वर्मा ने कुछ मौकों पर अपनी बैटिंग का जलवा दिखाया। अन्य सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे। अगले सीजन मुंबई से तीन बड़े खिलाड़ी जा सकते हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का ही होना चाहिए। एक वायरल वीडियो में उनको कहते हुए भी देखा गया था कि मेरा तो यह लास्ट है। रोहित शर्मा निश्चित रूप से अगले सीजन आईपीएल में मुंबई इंडियंस को छोड़ देंगे। जिस टीम को उन्होंने बनाया और पांच बार खिताबा दिलाया, इसे छोड़ना आसान तो नहीं होगा। मुंबई इंडियंस की कप्तानी से उनको हटाने का दुःख फैन्स को आज भी है और उनको इस टीम से जाने का निवेदन भी फैन्स कई बार कर चुके हैं।
जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में उपकप्तान है लेकिन मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया। ऐसा होना तो नहीं चाहिए था क्योंकि पांड्या पहले ही गुजरात में कप्तान थे। उनको वहां से लाकर मुंबई ने कप्तान बनाया। पांड्या के आने के बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी लेकिन कप्तानी के बारे में कुछ नहीं बोले। बुमराह किसी अन्य टीम में जा सकते हैं।
इस लिस्ट में तीसरा नाम सूर्यकुमार यादव का हो सकता है। हार्दिक पांड्या अभी मुंबई में कप्तान हैं, तो सूर्य के नाम पर विचार नहीं होगा। उनको 8 करोड़ मिलते हैं। नीलामी में जाने पर सूर्यकुमार यादव को डबल पैसा मिल सकता है। वह इस मौके को छोड़ना नहीं चाहेंगे। उनके ऊपर लगभग हर टीम बोली लगाने को तैयार हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications