3 भारतीय खिलाड़ी कर देंगे बेड़ा गर्क, ODI टीम से छुट्टी करना ही एकमात्र उपाय, वर्ल्ड कप में बन सकते हैं सिरदर्द
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 37 साल बाद भारत की धरती पर वनडे सीरीज़ जीतकर इतिहास रच दिया है। इस अप्रत्याशित हार ने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट फैंस को झटका दिया है, बल्कि टीम मैनेजमेंट की रणनीति और चयन नीति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घरेलू परिस्थितियों में जहां टीम इंडिया को अजेय माना जाता है, वहीं न्यूजीलैंड ने भारत की कमजोरियों को बेनकाब करते हुए सीरीज़ अपने नाम कर ली। इस नतीजे के बाद भारतीय क्रिकेट में बदलाव की मांग तेज हो गई है।
हार बाद हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल आलोचनाओं के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक, हर जगह टीम चयन, प्लेइंग कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। फैंस का मानना है कि अब टीम में सीनियरिटी या नाम के आधार पर नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ प्रदर्शन के आधार पर फैसले होने चाहिए, तीन प्लेयर्स को अब बाहर कर देना चाहिए।

रवींद्र जडेजा
वनडे टीम में सबसे बड़ा सवाल रवींद्र जडेजा के भविष्य को लेकर खड़ा हुआ है। जडेजा का वनडे रिकॉर्ड लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में आखिरी अर्धशतक करीब 12 साल पहले लगाया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज़ में वह बल्ले और गेंद-दोनों से ही नाकाम रहे। एक सीनियर ऑलराउंडर होने के बावजूद न तो उन्होंने मिडिल ऑर्डर को संभाला और न ही अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदला। ऐसे में उन्हें टीम से बाहर करने की मांग तेज होती जा रही है।
कुलदीप यादव
इनको लेकर भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। इतने साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बावजूद उनकी बल्लेबाजी में कोई खास सुधार नजर नहीं आता। निचले क्रम में उनसे कुछ योगदान की उम्मीद की जाती है, लेकिन वह पूरी तरह विफल रहे। गेंदबाजी में भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उन्हें जमकर निशाना बनाया, जिससे रन रोकने और विकेट निकालने-दोनों में उनकी भूमिका सीमित नजर आई।
नीतीश रेड्डी
नीतीश ने जरूर सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में अर्धशतक जड़कर बल्लेबाजी में अपनी काबिलियत दिखाई। उनकी पारी से यह संकेत मिला कि उनमें भविष्य की संभावनाएं हैं, लेकिन एक ऑलराउंडर के तौर पर गेंदबाजी में उनका प्रभाव बेहद सीमित रहा। वनडे फॉर्मेट में सिर्फ बल्लेबाजी के दम पर जगह बनाना मुश्किल होता है, खासकर तब जब टीम को एक संतुलित विकल्प की जरूरत हो।












Click it and Unblock the Notifications