Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

3 भारतीय बल्लेबाज जो वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ सकते हैं

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद भारत की तरफ से कई बल्लेबाजों की तरफ से शतक आए हैं।

Suryakumar-Kohli

Indians capable to smash 200 in ODIs: वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक समय ऐसा था जब दोहरा शतक लगाना मुश्किल था और इसके बारे में कोई सोचता भी नहीं था। इसके बाद धीरे-धीरे बल्लेबाजों की तरफ से दोहरा शतक आने शुरू हुए। पुरुष क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने पहली बार दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद वर्ल्ड क्रिकेट में वनडे में दोहरा शतक आने लगा। भारत से भी कई बल्लेबाजों ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा है। वर्ल्ड में सबसे ज्यादा दोहरे शतक किसी टीम से आए हैं तो वह भारतीय टीम ही है। हाल ही में ईशान किशन और शुभमन गिल ने भी ऐसा किया है। टीम इंडिया में अभी कुछ बल्लेबाज ऐसे हैं जो वनडे में दोहरा शतक जड़ने की क्षमता रखते हैं।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव

इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का नाम आना चाहिए। सूर्यकुमार यादव T20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं और वर्ल्ड क्रिकेट मैच वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में अपने तगड़े स्ट्राइक रेट के बल पर धाक जमाई है। किसी दिन अगर वह उसी स्ट्राइक रेट के साथ वनडे में खेलते हैं तो उनके लिए दोहरा शतक जड़ना कोई बड़ी बात नहीं होगी। हालांकि एकदिवसीय क्रिकेट में उनके बल्ले से उतने रन नहीं आए हैं लेकिन क्रीज पर टिकने के बाद वह अपने शतक को दोहरे शतक में बदल सकते हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली

विराट कोहली को देखा गया है कि उन्होंने हालिया समय में धाकड़ बैटिंग की है। कोहली के बल्ले से पिछले 1 महीने में 3 शतकीय पारियां आई हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में कोहली के नाम 46 शतक है, अगर वह किसी दिन शुरुआत से लेकर और अंत तक खेलते रहे तो उनके बल्ले से दोहरा शतक आ सकता है। हाल ही में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 166 रनों की नाबाद पारी खेली थी। विराट कोहली की बल्लेबाजी पर किसी को शक नहीं होना चाहिए और वह दोहरा शतक जड़ने की पूरी क्षमता रखते हैं।

केएल राहुल

केएल राहुल

केएल राहुल एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके पास काफी अच्छी क्षमता है। राहुल अगर बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हैं तो उनके बल्ले से 200 रन देखने को मिल सकते हैं। उनके पास तेजी से खेलने की काबिलियत है और यही कारण है कि उनका नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है केएल राहुल तेजी से खेलते हुए लंबे समय तक टिक कर रन बना सकते हैं और शतकीय पारी को दोहरे शतक में बदल सकते हैं। आने वाले समय में अगर राहुल के बल्ले से डबल सेंचुरी देखने को मिलती है तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+