IND vs NZ: 3 भारतीय खिलाड़ियों को करना चाहिए मुंबई टेस्ट से बाहर, ये धांसू प्लेयर रिप्लेसमेंट के लिए तैयार

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में लगातार हार के बाद भारतीय टीम की हर तरफ आलोचना हो रही है। फैन्स टीम की नाकामी को लेकर प्लेयर्स को कोस रहे हैं। अब मुंबई टेस्ट मैच के लिए भी कई तरह के सुझाव मिल रहे हैं। अंतिम टेस्ट वानखेड़े स्टेडियम में एक नवम्बर से शुरू हो रहा है।

स्पिन पिचों पर कीवी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी यूनिट को पानी पिला दिया। मिचेल सैंटनर ने अकेले ही अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर भारतीय टीम के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। मुंबई टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव करने की आवश्यकता है। कुछ स्थानों पर बदलाव होने चाहिए।

india and new zealand

जसप्रीत बुमराह को रखना चाहिए बाहर

इस सीरीज में बुमराह का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में 41 ओवर की गेंदबाजी कर 3 विकेट झटके हैं। नई गेंद के साथ वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। मुंबई टेस्ट मैच में बुमराह को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखते हुए मोहम्मद सिराज को शामिल किया जाना चाहिए। बुमराह को शायद रेस्ट की भी जरूरत है।

ध्रुव जुरेल की टीम में एंट्री

ऋषभ पंत ने बेंगलुरु में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसमें कोई शक नहीं है लेकिन उनको भी यहाँ आराम दिया जा सकता है। पंत को आराम देने की स्थिति में ध्रुव जुरेल खेलने के लिए तैयार हैं। आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे को ध्यान में रखते हुए पंत को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेते हुए जुरेल को मैदान पर उतार देना चाहिए। जुरेल ने पंत की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा काम किया था।

अक्षर पटेल को मौका

रविन्द्र जडेजा ने पुणे टेस्ट मैच में अपने बल्ले से संघर्ष किया था लेकिन गेंदबाजी में वह कुछ नहीं कर पाए। इधर अक्षर पटेल ने घरेलू मैदानों में रन भी बनाए हैं और गेंदबाजी में भी कमाल दिखाने में सक्षम हैं। जब टीम जीत नहीं रही है तो अक्षर पटेल को आजमाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पिछली 10 टेस्ट पारियों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स में अक्षर पटेल का नाम तीसरे नम्बर पर आता है। पटेल मुंबई की स्पिन विकेट पर अपना जादू बिखेर सकते हैं। वह भी जडेजा की तरह गेंद तेज डालते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+