IND vs AUS: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको करना चाहिए अगले टेस्ट से OUT, रिप्लेसमेंट के लिए ये प्लेयर्स तैयार
IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में जीत की ख़ुशी एडिलेड में आते ही मायूसी में बदल गई। भारतीय टीम को मेजबानों ने बुरी तरह पटखनी देते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से बाहर करने की तरफ धकेल दिया। टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट मैच में हर विभाग में पिछड़ गई।
अब आने वाले मैचों के लिए टीम कोम्बिनेशन के बारे में सोचना पड़ेगा। इस मैच में कुछ गलतियाँ भी देखने को मिली है। अगला टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया में बदलाव करना जरूरी महसूस हो रहा है। तीन परिवर्तन टीम इंडिया में होने ही चाहिए।

तेज गेंदबाजी में बदलाव
भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी विभाग में बुमराह और सिराज दो फ्रंट लाइन तेज गेंदबाज हैं। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में खेल रहे हर्षित राणा ने उतना प्रभाव नहीं छोड़ा है। उनको बाहर करने का समय आ गया है। हर्षित राणा को बाहर करने की स्थिति में आकाश दीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए। आकाश दीप ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर घातक साबित हो सकते हैं।
वॉशिंगटन सुंदर की वापसी
पर्थ टेस्ट मैच में शामिल करने के बाद वॉशिंगटन सुंदर को एडिलेड में बाहर कर दिया गया और अश्विन को लाया गया। अश्विन प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल दिखाने में नाकाम साबित हो गए। वॉशिंगटन सुंदर को टीम में वापस लाना चाहिए। वह गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी संतुलन लाते हैं।
टॉप क्रम में परिवर्तन
केएल राहुल अगर ओपन करते हैं, तो रोहित शर्मा का छठे नम्बर पर खेलने से कोई फायदा नहीं होना है। एक खिलाड़ी की जगह खराब हो रही है और टीम को भी नुकसान है। राहुल को नीचे लाकर रोहित को ऊपर भेजना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो सकता, तो जडेजा को लाकर रोहित को बेंच पर बैठाना चाहिए। हालांकि यह मुश्किल है क्योंकि टीम के कप्तान को बाहर नहीं किया जा सकता लेकिन टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल को देखते हुए कुछ तो करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications