T20 World Cup: फीके रहे वर्ल्ड कप में हुआ थोड़ा धमाका, अब तक बने हैं ये 3 बड़े रिकॉर्ड

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप चरण के मैचों में वह धमाका देखने को नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। बड़े स्कोर भी नहीं बने और बल्लेबाज भी अपनी बल्लेबाजी से जलवा नहीं दिखा पाए। सुपर आठ में कुछ अलग देखने को मिल सकता है लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है।

कुछ छोटी टीमों ने इस बार प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है, उनमें यूएस का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यूएस ने इस वर्ल्ड कप में धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए पाकिस्तान को हरा दिया। इसके अलावा यूएस की टीम पहली बार में ही सुपर आठ में जगह हासिल करने में सफल रही। अब तक तीन बड़े कीर्तिमान यहाँ बने हैं, उनके बारे में जरुर जानना चाहिए।

indian team

भारतीय टीम का धमाका

टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में बड़ा स्कोर अब तक नहीं बनाया है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ कम स्कोर के बाद भी एक रोमांचक जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया की यह यादगार जीत चर्चा का विषय बन गई। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 119 रनों का स्कोर डिफेंड कर लिया। टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम ने अपना सबसे कम स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड बना दिया।

लोकी फर्ग्युसन ने ढाया कहर

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी। यहाँ फर्ग्युसन ने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के नाक में दम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फर्ग्युसन ने अपने 4 ओवरों में 3 विकेट झटके। सबसे अहम बात यह रही कि चारों ही ओवर उन्होंने मेडन डाले। अब तक कोई भी गेंदबाज ऐसा करने में सफल नहीं हो पाया है। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हालांकि कीवी टीम भी सुपर आठ से पहले बाहर हो गई।

यूएस ने भी किया कमाल

यूएस की टीम ने इस वर्ल्ड कप धमाकेदार प्रदर्शन किया है। यूएस ने टी20 इतिहास में अपना सबसे ज्यादा स्कोर चेज करने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया। कनाडा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यूएस की तरफ से यह कीर्तिमान देखने को मिला। कनाडा के खिलाफ मुकाबले में यूएस ने सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल करते हुए टूर्नामेंट की शुरुआत धांसू अंदाज में की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+