IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया के कौन से स्टार रहेंगे नीलामी में अनसोल्ड? 3 खिलाड़ियों पर कोई नहीं करेगा पैसा खर्च

IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी को लेकर हर तरफ चर्चा देखने को मिल रही है। कई बड़े प्लेयर्स ने इस बार नीलामी में भाग्य आजमाया है। कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। कुल 574 खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

प्लेयर्स की सबसे ज्यादा बेस प्राइस दो करोड़ है। भारत और विदेशी दोनों तरह के खिलाड़ी इस रेट लिस्ट में हैं। ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार खिलाड़ी इस बार शायद अनसोल्ड भी रह सकते हैं। तीन कंगारुओं के बारे में यहाँ बताने का प्रयास किया गया है कि क्यों उनको कोई नहीं खरीदेगा।

australia team

जोश हेजलवुड: तेज गेंदबाजी में विकल्प प्रदान करने वाले इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने का अनुभव है लेकिन उतने मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आईपीएल में वह महज 27 मैच ही खेल पाए हैं। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी में थे। पिछले सीजन वह किसी टीम का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये है। इतने पैसों में उन पर बोली लगना मुश्किल है।

स्टीव स्मिथ: सबसे छोटे प्रारूप में स्टीव स्मिथ का स्ट्राइक रेट अब साथ नहीं देता है। कभी वह अच्छा खेलते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। उनको लिया जाएगा, तो प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा सकता क्योंकि वहां उनसे पहले तूफानी खिलाड़ी को जगह मिलेगी। ऐसे में स्टीव स्मिथ को बेंच पर बैठाकर पैसा देने का फायदा नहीं है। वह अनसोल्ड जा सकते हैं।

एलेक्स कैरी: इस बार फिर यह ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर आईपीएल में आने के लिए प्रयास कर रहा है। इससे पहले एलेक्स कैरी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं लेकिन छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। नीलामी के दौरान भारतीय विकेटकीपरों की ज्यादा मांग रहने वाली है। हालांकि एलेक्स कैरी की बेस प्राइस एक करोड़ है लेकिन उनको शायद ही कोई टीम खरीदेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+