IND vs SL: सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने में 2 लोगों का हाथ? गौतम गंभीर के अलावा कौन है दूसरा इंसान
Suryakumar Yadav: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा बीसीसीआई ने आज कर दी। चयन समिति की बैठक में टीम इंडिया का चयन किया गया। भारतीय टीम टी20 और एकदिवसीय सीरीज में खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है। टी20 प्रारूप के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है।
हार्दिक पांड्या का नाम कप्तानी के लिए आगे था लेकिन बाद में सूर्यकुमार यादव की चर्चा जोरों से देखने को मिली। कुछ दिनों की माथापच्ची के बाद अंततः सूर्यकुमार यादव को टी20 के लिए टीम इंडिया का कप्तान घोषित कर दिया गया और हार्दिक पांड्या को कप्तानी नहीं मिली।

सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने के लिए गौतम गंभीर की तरफ से सलाह दी गई थी। गौतम गंभीर सूर्या को कप्तान बनाना चाहते थे। इसके बाद मामला तेजी से आगे बढ़ा और हार्दिक पांड्या का नाम पीछे छूटता चला गया। गौतम गंभीर ने चयन समिति को सूर्या के नाम की सिफारिश कर दी।
गौतम गंभीर चाहते थे कि टीम इंडिया का कप्तान कोई ऐसा व्यक्ति हो जो लम्बे समय के लिए रहे और ज्यादा चोटिल भी ना हो। चोटों की समस्या के कारण पांड्या का पत्ता कट गया। यहाँ एक और नाम ऐसा है, जिसने सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने के लिए अपनी सहमति दे दी।
बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा को भी इस बारे में पूछा गया था। रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने के लिए सहमति दी थे। इससे हार्दिक पांड्या का पलड़ा और कमजोर हो गया और सूर्यकुमार यादव पहली पसंद बन गए और बीसीसीआई ने उनको कप्तान बना दिया।
सूर्यकुमार यादव इससे पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तान थे और भारतीय टीम ने उस सीरीज में जीत दर्ज की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज ड्रॉ कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications