19 गेंदों में 10 छक्कों से मचाया ताण्डव, वैभव सूर्यवंशी जैसा एक और खिलाड़ी मिला, शतक से आया तूफान

आईपीएल और इंग्लैंड में अंडर 19 टीम के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की थी। उन्होंने शतक भी जमाया था। सूर्यवंशी गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजने में ज्यादा भरोसा करते हैं। अब उनकी तरह एक और खिलाड़ी आ गया है, जो तबाही मचाता है।

धमाका करने वाले इस खिलाड़ी का नाम आदर्श सिंह है, जिनके बल्ले से तूफानी रन आए हैं। वह यूपी टी20 लीग में खेलते हुए अपने बल्ले से आग उगलने में सफल रहे हैं और छक्कों की बारिश करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया। आदर्श ने गेंदबाजों को बौना साबित कर दिया।

adarsh singh

कानपुर सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए शुरुआती समय में आदर्श की बैटिंग धीमी रही और उनके बल्ले से रन नहिन अ रहे थे। वह 35 गेंदों में महज 38 रन ही बना पाए थे। इसके बाद अगली कुछ गेंदों में ऐसा हुआ, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी।

आदर्श ने अगली 19 गेंदों में हवाई शॉट थमने नहीं दिए और गेंद को सीधे दर्शकों में भेजने पर भरोसा किया। एक के बाद एक कई छक्के उनके बल्ले से आए। 19 गेंदों में वह 10 छक्के जड़ने में सफल रहे। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 75 रन आए और शतक भी पूरा हो गया।

काशी रुद्रास के खिलाफ बैटिंग करते हुए आदर्श सिंह ने 51वीं गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने कुल 54 गेंदों का सामना करते हुए 113 रनों की नाबाद पारी खेली, जो एक धाकड़ पारी है क्योंकि शुरुआत में रन नहीं आने के बाद उन्होंने बैटिंग का रुख पूरी तरह बदल दिया था।

इस तरह के टूर्नामेंट में धमाल मचाने के बाद कई क्रिकेटर आईपीएल में आए हैं। आदर्श ने भी अब आईपीएल के लिए दरवाजा खटखटा दिया है। पंजाब किंग्स में पिछले सीजन आए प्रियांश आर्य ने भी दिल्ली प्रीमियर लीग में धमाका कर आईपीएल का रुख किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+