15 साल पहले आज ही के दिन हुआ था IPL का आगाज, पहले ही मैच में बना ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक नहीं टूटा

नई दिल्ली, अप्रैल 18। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) आज अपना 15वां जन्मदिन मना रहा है। 15 साल पहले यानि कि 2008 में आज ही के दिन दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रीय लीग का आगाज हुआ था। 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद ही टी20 क्रिकेट को और लोकप्रिय बनाने के लिए बीसीसीआई ने आईपीएल की शुरुआत करने का फैसला कर लिया था। 2008 में आईपीएल का आगाज बहुत ही दमदार हुआ था और पहले ही मैच से भविष्य में इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लग गया था। आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल इतिहास का पहला मैच कितना दमदार था और कितना खास था और इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना था, जो आज तक बरकरार है।

IPL के पहले ही मैच में बना था ऐतिहासिक रिकॉर्ड

IPL के पहले ही मैच में बना था ऐतिहासिक रिकॉर्ड

आपको बता दें कि 15 साल पहले आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच पहला मुकाबला हुआ था। इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड कायम हुआ, जो आजतक बरकरार है। कोई भी खिलाड़ी उस रिकॉर्ड को तोड़ना तो दूर उसके करीब भी नहीं पहुंचा है। बता दें कि उस मैच में केकेआर के ओपनर ब्रैंडन मैकुलम ने 73 गेंदों 158 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 13 छक्के लगाए थे।

140 रनों से जीता था केकेआर

140 रनों से जीता था केकेआर

ब्रैंडन मैकुलम की तूफानी पारी की बदौलत ही कोलकाता ने 222 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था। यह स्कोर उस वक्त टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर था। मैकुलम ने 158 रन ठोंककर यह साबित कर दिया था कि आने वाले समय में यह लीग कितनी लोकप्रिय होगी। पहले ही मैच में तूफानी पारी देख क्रिकेट फैंस खूब उत्साहित हुए थे। इस मैच में केकेआर ने आरसीबी को 82 रनों पर समेटकर 140 रन की जबरदस्त जीत दर्ज की थी।

2018 में मैकुलम ने खेला था आईपीएल का आखिरी मैच

2018 में मैकुलम ने खेला था आईपीएल का आखिरी मैच

आपको बता दें कि ब्रैंडन मैकुलम उस सीजन के बाद कोच्चि टस्कर्स, गुजरात लॉयंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेल चुके हैं, लेकिन अपने उस रिकॉर्ड को खुद वो भी दोबारा तोड़ना तो दूर उसे छू भी नहीं पाए हैं। मैकुलम ने आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला 2018 में खेला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+