T20 World Cup के लिए भारतीय टीम का ऐलान, बुमराह-हर्षल की वापसी; सैमसन को नहीं मिला मौका
टी20 विश्वकप 2022 के लिए सोमवार को 14 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है।
नई दिल्ली, 12 सितंबर: टी20 विश्वकप 2022 के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है वहीं केएल राहुल को उप कप्तान बनाया गया है। टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी नहीं हुई है। शमी को स्टैंडबाय में रखा गया है। चोट के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हो रही है। मुंबई में आयोजित बीसीसीआई की बैठक में यह फैसले लिए गए।

जडेजा को नहीं मिला मौका
एशिया कप 2022 के दौरान चोटिल होने वाले ऑलराउंडर जडेजा को भी टीम में मौका नहीं मिला है। जडेजा ने घुटने की सर्जरी कराई थी, इसके बाद से ही वह आराम कर रहे हैं। टीम में दो विकेटकीपर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को जगह मिली है, वहीं चार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह के साथ भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया जा रही है। चार खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर शामिल हैं।
One title 🏆
— BCCI (@BCCI) September 12, 2022
One goal 🎯
Our squad 💪🏻#TeamIndia | #T20WorldCup pic.twitter.com/Dw9fWinHYQ

टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर
🚨 NEWS: India's squad for ICC Men's T20 World Cup 2022.
Rohit Sharma (C), KL Rahul (VC), Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Deepak Hooda, R Pant (WK), Dinesh Karthik (WK), Hardik Pandya, R. Ashwin, Y Chahal, Axar Patel, Jasprit Bumrah, B Kumar, Harshal Patel, Arshdeep Singh— BCCI (@BCCI) September 12, 2022

देखें ग्रुप डिटेल
- ग्रुप ए: नामीबिया, श्रीलंका, यूएई और नीदरलैंड
- ग्रुप बी: आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे
- ग्रुप 1: अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ग्रुप ए की विजेता और ग्रुप बी की रनरअप
- ग्रुप 2: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, ग्रुप ए की रनरअप और ग्रुप बी की विजेता

रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करने वाली टीम
ऑस्ट्रेलिया (मेजबान), अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, नामीबिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज।

पाक से होगा पहला मैच
टी20 वर्ल्ड कप में रोहित एंड कंपनी अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच से करेगी। ये हाई वोल्टेज मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए भारत को ग्रुप-2 में रखा गया है, इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश भी शामिल है। वहीं, एक टीम क्वालीफायर राउंड से इस ग्रुप में जुड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications