Boxing Day Test: कल 14 घंटों तक खेला जाएगा लाइव टेस्ट क्रिकेट, जानें क्यों होगा ऐसा

Boxing Day Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच हर साल होता है और काफी ख़ास भी माना जाता है। क्रिसमस के बाद खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच का फैन्स भी काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार भी टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। बड़ी टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट का मजा ही अलग होता है।

इस बार बॉक्सिंग डे पर काफी क्रिकेट खेला जाना है। फैन्स इसे देखते रहेंगे लेकिन यह समाप्त होने का नाम ही नहीं होगा। मामला ही कुछ ऐसा है, जिसके कारण लगातार क्रिकेट देखने को मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जाएगा।

boxing day test

पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई हुई है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के रूप में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह के 5 बजे से शुरू होगा। दिन का खेल दोपहर 12 बजे समाप्त होगा।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 घंटों का खेल समाप्त होने के बाद इतने ही समय का खेल और होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच का पहला दिन होना है। यह मैच भी बॉक्सिंग डे पर शुरू हो रहा है। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 30 मिनट तक यह मुकाबला चलने वाला है। सेंचुरियन में यह मुकाबला खेला जाएगा। इस तरह कुय्ल 14 घंटों का खेल होगा और अगले पांच दिनों तक यह सिलसिला ऐसे ही चलने वाला है।

पाकिस्तान की टीम सीरीज में पीछे चल रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनको पहले टेस्ट मुकाबले में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह मुकाबला भी आसान बिल्कुल नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा इस मैच में भारी कहा जा सकता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला ही टेस्ट है। हालांकि यहाँ भी मामला आसान नहीं है। दक्षिण अफ्रीकी टीम घरेलू मैदानों पर धांसू प्रदर्शन करती है। दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा इस मुकाबले में भारी माना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+