Commonwealth Games 2nd Day: भारत को आज होगी पहले मेडल की उम्मीद, जानें दूसरे दिन का शेड्यूल

इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन आज भारत को अपने पहले पदक की उम्मीद होगी।

नई दिल्ली, 30 जुलाई: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन आज भारत को अपने पहले पदक की उम्मीद होगी। डिफेंडिंग चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू यह मेडल ला सकती हैं। गेम्स के पहले दिन 16 गोल्ड मेडल दांव पर थे और आज 23 स्वर्ण पदक पर फैसला होगा। आज भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, बैडमिंटन और हॉकी समेत 11 अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लेंगे।

Commonwealth Games 2022

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 8 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 कांस्य पर कब्जा जमाया। वहीं न्यूजीलैंड ने 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज के साथ कुल 7 पदक आपने नाम किए। मेजबान इंग्लैंड ने पहले दिन 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

  • एथलेटिक्स- दोपहर 1 बजे: नितेंद्र सिंह रावत (पुरुष मैराथन फाइनल)
  • तैराकी- दोपहर 3:06 बजे: कुशाग्र रावत (पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 3)
  • आर्टिस्टिक जिमनास्टिक- रात 9 बजे: रूतुजा नटराज, प्रोतिष्ठा सामंत और प्रणति नाइक (महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन)
  • महिला हॉकी- रात 11:30 बजे: भारत बनाम वेल्स

वेटलिफ्टिंग

  • दोपहर 1:30 बजे: संकेत महादेव सरगरी (पुरुष 55 किग्रा भारवर्ग)
  • शाम 4:15 बजे: गुरुराजा (पुरुष 61 किग्रा भारवर्ग)
  • रात 8 बजे: मीराबाई चानू (महिला 49 किग्रा भारवर्ग)
  • रात 12:30 बजे: एस बिंद्यारानी देवी (महिला 55 किग्रा भारवर्ग)

बैडमिंटन

  • दोपहर 1:30 बजे: भारत बनाम श्रीलंका (मिक्स्ड टीम ग्रुप स्टेज)
  • रात 11:30 बजे: भारत बनाम आस्ट्रेलिया (मिक्स्ड टीम ग्रुप स्टेज)

टेबल टेनिस

  • दोपहर 2 बजे: भारत बनाम गुयाना (महिला ग्रुप 2)
  • शाम 4:30 बजे: भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड (पुरुष ग्रुप 3)

साइकिलिंग

  • दोपहर 02:30 - 6:15 बजे: मयूरी लाटे, त्रियाशा पॉल (महिला स्प्रिंट क्वालीफाइंग)
  • दोपहर 2:30 बजे - 6:15 बजे: मीनाक्षी (महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत परसुईट क्वालीफाइंग)
  • रात 8:30 बजे - 11:30 बजे: एसो एल्बेन (पुरुष केईरिन पहला दौर)

स्क्वाश

  • शाम 5 बजे: रैमित टंडन बनाम क्रिस्टोफर बिन्नी (पुरुष एकल राउंड ऑफ 32)
  • शाम 6:15 बजे: सौरव घोषाल बनाम शमिल वकील (पुरुष एकल राउंड ऑफ 32)
  • शाम 5:45 बजे: सुनयना सारा कुरुविल्ला बनाम आइफा अजमान (महिला एकल राउंड 32)
  • शाम 5:45 बजे: जोशना चिनप्पा बनाम मेगन (महिला एकल राउंड 32)

लॉन बॉल

  • दोपहर 1:00 बजे - शाम 6:15 बजे: भारत बनाम माल्टा (पुरुष ट्रिपल)
  • दोपहर 1:00 बजे - शाम 6:15 बजे: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (महिला एकल)
  • शाम 7:30 बजे - रात 12:45 बजे: भारत बनाम कुक आइलैंड्स (पुरुष युगल)
  • शाम 7:30 बजे - रात 12:45 बजे: भारत बनाम कनाडा (महिला चार खिलाड़ी)

बॉक्सिंग

  • शाम 4:30 बजे: हुसैन मोहम्मद बनाम अमजोलेले (राउंड-32 मैच)
  • रात 11 बजे: लवलीना बोरगोहेन बनाम एरियन निकोलसन (राउंड-16)
  • रात 1:15 बजे: संजीत बनाम एटो लिउ प्लोड्जिकी (राउंड-16)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+