सिद्धार्थ के भद्दे कमेंट पर साइना नेहवाल ने दिया रिएक्शन, बोलीं- मैं उन्हें एक....
नई दिल्ली, 10 जनवरी। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पर सेक्सिस्ट टृीट करने पर एक्टर सिद्धार्थ बुरी तरह फंस चुके हैं। 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता, 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत और 2017 में कांस्य पदक विजेता रह चुकी हैं साइना नेहावाल ने सिद्धार्थ द्वारा अब अपने ऊपर किए गए भद्दे कमेंट पर रिएक्शन दिया है।

साइना नेहवाल ने लिखा 'मैं उन्हें एक....
बता दें साइना नेहवाल ने पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौराना उनकी सुरक्षा में हुई चूक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया था जिस पर एक्टर सिद्धार्थ ने रीट्टीट करते हुए डबलमीनिंग कमेंट किया था। वहीं अब बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने तमिल अभिनेता सिद्धार्थ द्वारा उन पर की गई कमेंट का जवाब दिया है। साइना नेहवाल ने लिखा
''मैं उन्हें एक अभिनेता के रूप में पसंद करती थी लेकिन यह अच्छा नहीं था। वह खुद बातों को "बेहतर शब्दों" के साथ व्यक्त कर सकते थे।लेकिन यह ट्विटर है और यहां कहा गया कोई भी कमेंट या वाक्य तुरंत लोगों की नोटिस में आ जाता है। अगर भारत के पीएम की सुरक्षा एक मुद्दा है, तो मुझे पता नहीं कि देश में फिर क्या सुरक्षित हो सकता है?"

साइना ने ये ट्वीट किया था जिस पर सिद्धार्थ ने किया था ये भद्दा कमेंट
साइना ने 5 जनवरी को ट्वीट किया था, जो पंजाब में नरेंद्र मोदी के 'सुरक्षा उल्लंघन' के संदर्भ में था, जहां प्रदर्शनकारियों ने एक मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और प्रधान मंत्री के काफिले को एक फ्लाईओवर पर लगभग 15-20 मिनट बिताने के लिए मजबूर किया था। जिसके बाद उनका काफिला बिना रैली अटेंड किए वापस लौट गया था। नेहवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, "दुनिया के Subtle cock... भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं। शर्म आती है रिहाना।"

सिद्धार्थ ने अपने बयान पर दी ये सफाई
अपने रुख को स्पष्ट करते हुए एक और ट्वीट साझा करते हुए सफाई देते हुए लिखा, "कॉक एंड बुल" यही संदर्भ है। इसको अन्यथा पढ़ना अनुचित और अग्रणी है! मेरा अपमानजनक लिखे जाने या ऐसा कोई संकेत देने का मेरा कोई इरादा नहीं था।

महिला आयोग ने एक्टर के खिलाफ एआईआर दर्ज करवाने का दिया आदेश
गौरतलतब है इस मामले को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी सिद्धार्थ के ट्वीट की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, इस व्यक्ति का खाता अभी भी क्यों मौजूद है? राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्विटर इंडिया को लिखा, "शटलर साइना नेहवाल पर अभिनेता सिद्धार्थ के ट्वीट को तुरंत ब्लॉक किया जाए। 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता, 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत और 2017 में कांस्य पदक विजेता रह चुकी हैं साइना नेहाल पर की इस टिप्पणी को आयोग ने महिला विरोधी और अपमानजनक" कहा। एनसीडब्ल्यू ने डीजीपी महाराष्ट्र को भी लिखा है कि "इस मामले की तुरंत जांच करें और प्राथमिकी दर्ज करें।"

साइना के पिता ने की ये मांग
वहीं नेहवाल के पिता हरवीर सिंह नेहवाल ने कहा उन्होंने (अभिनेता सिद्धार्थ) जो कुछ भी कहा वह बहुत गलत है। उन्होंने साइनाके खिलाफ बेहद गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए, चाहे उन्होंने जानबूझकर या अनजाने में ये टिप्पणी की हो।












Click it and Unblock the Notifications