कौन है अरशद नदीम जिसने तोड़ा करोड़ों हिन्दुस्तानियों का दिल
Arshad Nadeem: पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम की हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे दूर भाला फेंकने का विश्व कीर्तिमान भी अपने नाम किया है। अरशद नदीम का पेरिस ओलंपिक में सीधा मुकाबला भारत के नीरज चोपड़ा से था।
पिछले ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा से उम्मीद थी कि वह एक बार फिर से भारत को गोल्ड मेडल दिलाएंगे। लेकिन जिस तरह से नदीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, उसकी वजह से लगातार दूसरी बार ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने का नीरज चोपड़ा का सपना टूट गया और उन्हें सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा।

2015 में शुरू किया भाला फेंक का सफर
नदीम ने भाला फेंक में अपना सफर 2015 में शुरू किया था और 2016 तक उन्हें विश्व एथलेटिक्स से स्कॉलरशिप मिल गई थी। अपने शुरुआती करियर में उन्होंने 2016 में दक्षिण एशियाई खेलों और एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के साथ-साथ 2017 में इस्लामिक सॉलिडैरिटी गेम्स सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक जीते।
राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड
इसके साथ ही 2022 में नदीम ने 90.18 मीटर की थ्रो के साथ एक नया राष्ट्रीय और राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाकर राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रचा था। इस उपलब्धि ने उन्हें 90 मीटर के निशान को पार करने वाला दक्षिण एशिया का पहला एथलीट बना दिया था। इसी वर्ष इस्लामिक सॉलिडैरिटी गेम्स में नदीम ने स्वर्ण पदक जीता था।
2021 ओलंपिक में पांचवे पायदान पर रहे
नदीम का जबरदस्त प्रदर्शन 2023 में भी जारी रहा। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 87.82 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता। इस जीत के साथ ही वह पाकिस्तान के दिग्गज एथलीट के रूप में जाने जाने लगे।
नदीम ने 2021 में ओलंपिक में पहली बार हिस्सा लिया था। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले वह पहले पाकिस्तानी ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए। वह पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे और 84.62 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
शादीशुदा हैं नदीम, दो बच्चों के पिता
नदीम शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। नदीम बहुत ज्यादा अपनी भावनाओं को प्रदर्शित नहीं करते हैं। उन्हें 2022 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा प्राइड ऑफ़ परफॉरमेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
घरेलू प्रतियोगिताओं में WAPDA का प्रतिनिधित्व करते हुए नदीम ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही मंचों पर लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अपने खेल के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए हैं
दो 90 प्लस भाला फेंकने वाले पहले खिलाड़ी
पेरिस ओंलंपिक में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ओलंपिक फाइनल में दो बार 90 मीटर की थ्रो करने वाले वह पहले एथलीट बन गए हैं।
फाइनल मुकाबले में अपने दूसरे प्रयास में नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंका था जोकि विश्व रिकॉर्ड है। नदीम ने नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसन के पिछले ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया,उनके नाम 90.57 मीटर भाला फेंकने का रिकॉर्ड था।
40 साल बाद पाकिस्तान को दिलाया गोल्ड
अपने छठे और आखिरी प्रयास में अरशद ने 91.79 मीटर की एक और जबरदस्त भाला फेंका। इसके साथ ही अरशद नदीम पाकिस्तान को 40 वर्षों बाद गोल्ड मेडल जिताने वाले खिलाड़ी बन गए।












Click it and Unblock the Notifications