कौन हैं विराट कोहली के टैटू आर्टिस्ट सनी भानुशाली, पंड्या से लेकर ईशान किशन तक सब इनके पास ही क्यों जाते हैं?
Virat Kohli tattoo artist: विराट कोहली के टैटू की दिवानगी हर कोई जानता है। हाल ही में कोहली ने एक नया टैटू बनवाया है। इस टैटू को टैटू आर्टिस्ट देवेंद्र पलव और सनी भानुशाली ने बनाया है।

Virat Kohli tattoo artists Sunny Bhanushali And Devendra Palav: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अलावा अपने एक टैटू को लेकर भी सुर्खियों में हैं। विराट कोहली ने आईपीएल 2023 से अपने हाथ पर एक नया टैटू बनवाया है। एलियंस टैटू कंपनी के संस्थापक पुरस्कार विजेता कलाकार देवेंद्र पलव और सनी भानुशाली ने विराट कोहली का नया टैटू बनाया है। टैटू आर्टिस्ट सनी भानुशाली के हार्दिक पंड्या से लेकर ईशान किशन तक इनके क्लाइंट्स हैं।
विराट कोहली के नए टैटू रे साथ उनकी फोटो को RCB ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। टैटू वाली फोटो वायरल होने के बाद हर कोई ये जानना चाहता था कि इस टैटू का मतलब क्या है और इसे बनाया किसने हैं।
कौन हैं टैटू आर्टिस्ट सनी भानुशाली
सनी भानुशाली भारत के सबसे बेहतरीन टैटू आर्टिस्ट में से एक हैं। सनी भानुशाली ने कस्टम डिजाइन की कला में मास्टर डिग्री ली है। सनी भानुशाली ने साल 2011 में रियलिस्टिकटैटू बनाने के विचार के साथ एलियंस टैटू नाम की कंपनी खोली। नेशनल और इंटरनेशनल टैटू सम्मेलनों में सनी भानुशाली ने कई पुरस्कार जीते हैं।

सनी भानुशाली ने साल 2018 में 'एलियंस टैटू स्कूल' खोलने का प्लान किया, जिसके बाद भारत में टैटू इंडस्ट्री पूरी तरह बदल गई। इस शुरुआत ने कई इच्छुक कलाकारों के लिए दरवाजा खोल दिए, जो टैटू इंडस्ट्री में काम करना चाहते थे। सनी भानुशाली ने आज तक 550+ से अधिक कलाकारों को सफलतापूर्वक 'एलियंस टैटू स्कूल' में ट्रेनिंग किया है।
ठाणे में हुआ है सनी भानुशाली का जन्म
सनी भानुशाली का जन्म महाराष्ट्र ठाणे में हुआ था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण सनी का परिवार उनके कॉलेज की पढ़ाई के पैसे देने में असमर्थ था। सनी ने कम उम्र में एक साइबर कैफे में क्लीनर की नौकरी करनी शुरू कर दी थी क्योंकि उन्हें अपने परिवार का ध्यान रखना था।

सनी ने उसके बाद बीपीओ में काम किया। एक दिन सनी और एक दोस्त टैटू बनवाने के लिए एक टैटू पार्लर गए थे। उसके बाद टैटू बनाने की तकनीक के माध्यम से टैटू बनाने में सनी की दिलचस्पी होग गई। 2009 में सनी ने एक टैटू आर्टिस्ट के रूप में अकेले काम करना शुरू किया।
ये स्टार क्रिकेटर भी हैं सनी भानुशाली के क्लाइंट्स
विराट कोहली के अलावा सनी भानुशाली के ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रोशनी चोपड़ा और क्रुणाल पांड्या भी इनके क्लाइंट्स हैं। सनी भानुशाली को लंदन की टॉप टैटू मैगजीन में से एक Total Tattoo Magazine में बेस्ट टैटू आर्टिस्ट ऑफ द मंथ के रूप में चित्रित किया गया है।
जानिए दूसरे टैटू आर्टिस्ट देवेंद्र पालव के बारे में
देवेंद्र पालव को आप एक डिजिटल जादूगर कह सकते हैं। देवेंद्र पालव डिजिटल टैटू बनाने और दिखाने में माहिर हैं। देवेंद्र पालव की कैलीग्राफी और डिजाइनिंग बेस्ट है।
क्या है विराट कोहली के नए टैटू का मतलब?
सनी भानुशाली ने बताया कि विराट कोहली ने मुझसे कुछ महीने पहले ही संपर्क किया था। विराट ने मुझे बताया था कि वह इंस्टाग्राम पर मुझे काफी दिनों से फॉलो कर रहे थे। विराट ने मुझसे कहा कि वह अपना पुराना टैटू को छुपाना चाहते थे।
भानुशाली ने कहा कि विराट चाहते थे कि उनका नया टैटू आध्यात्मिकता से जुड़ा होना चाहिए। भानुशाली ने कहा कि टैटू को बनाने में 18 घंटे लगे थे। पहला सेशन मुंबई स्टूडियो में 6 घंटे और दूसरा सेशन बेंगलुरु में 12 घंटे का था।
भानुशाली ने कहा कि विराट कोहली के टैटू के हर एलिमेंट को आत्याधम से जोड़ा गा है। उनका टैटू मेटाट्रॉन क्यूब एक पवित्र ज्योमेट्रिक सिंबल है। इस टैटू में दुनिया के सभी आकार हैं, गोल, चौकोर, त्रिभुज, जैसे सभी आकार।












Click it and Unblock the Notifications