स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्वा दीनदयालन का महज 18 साल की उम्र में निधन
चेन्नई, 18 अप्रैल। तमिलनाडु के टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्वा दीनदयालन का महज 18 साल की उम्र में निधन हो गया है। दीनदयालन गुवाहाटी से शिलॉन्ग जा रहे थे इसी दौरान सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस बाबत बयान जारी करके जानकारी दी है। दीनदयालन तीन अन्य साथियों के साथ 83वीं सीनियर नेशनल एंड इंटर स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे जोकि आज से शुरू हो रही थी। रमेश संतोष कुमार, अबिनाश प्रसन्नजी श्रिनिवासन और किशोर कुमार भी दीनदयालन के साथ जा रहे थे। तीनों को गंभीर चोट आई है लेकिन दीदयालन की हादसे में मौत हो गई, उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस हादसे में टैक्सी ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। टीटीएफआई ने अपने बयान में कहा है कि 12चक्का गाड़ी दूसरी दिशा से आ रही थी, जिसने टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद विश्वा और अन्य तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि दीनदयालन उभरते हुए खिलाड़ी थे, उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मेडल अपने नाम किए थे। मेघायल के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने विश्व दीनदयालन के निधन पर दुख जाहिर किया है।












Click it and Unblock the Notifications