Sonbhadra News: सरकारी स्कूल में घुसकर ग्रामीणों ने अध्यापिका को पीटा, एक का टूटा हाथ, दूसरे की हालत गंभीर
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में एक सरकारी स्कूल में अभिभावकों ने एक अध्यापिका और महिला अनुदेशक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अध्यापिका और अनुदेशक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस घटना को लेकर शिक्षक संगठन के नेताओं द्वारा नाराजगी जाहिर की गई है। वहीं प्रधानाध्यापिका द्वारा इस मामले में पुलिस से लिखित सूचना दी गई है। अध्यापिका का आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने अध्यापिका को जान से मारने की धमकी भी दी है।

यह पूरी घटना सोनभद्र जनपद के करमा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सरंगा की है। विद्यालय में कक्षा 7 में एक छात्र पढ़ाई करती है और उसके साथ उसका छोटा भाई भी विद्यालय में पढ़ने के लिए आता था। अध्यापिकाओं का आरोप है कि उसके छोटे भाई का नामांकन नहीं हुआ था और स्कूल में आकर वह बच्चों को परेशान करता था।
अध्यापिकाओं द्वारा यह यह भी आरोप लगाया गया कि इस दौरान छात्रा का छोटा भाई बच्चों का चप्पल भी चोरी करता था। पूर्व में चप्पल चोरी करते समय उसे रंगे हाथ पकड़ा गया था। ऐसे में अध्यापिकाओं द्वारा उसे बच्चों को विद्यालय आने से मना कर दिया गया।
मंगलवार को विद्यालय खुलने के बाद स्कूल में सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, इसी दौरान उसे बच्चों के अभिभावक लाठी डंडा लेकर स्कूल में पहुंच गए। अध्यापिका का आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचने के बाद लोगों ने सहायक अध्यापिका रीना देवी और अनुदेशिका अल्पना देवी को मारपीट कर घायल कर दिया।
गंभीर हालत में घायल अध्यापिका को घोरावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अनुदेशिका अल्पना का हाथ फैक्चर हो गया है जबकि सहायक अध्यापिका रीना देवी भी गंभीर रूप से घायल हैं। वही इस बारे में करमा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications