सोनभद्रः महुआ बीनने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, रात में पुलिस ने निकलवाए शव

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में स्थित कन्हैयाडाड टोला मे एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां तीन बच्चों की बंधी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोपहर के वक्त तीनों बच्चे घर से महुआ बिनने निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनो ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान तीनों बच्चों के कपड़े शक्तिडाड बंधी के पास मिला।

uttar pradesh sonbhadra three children drowned

इसके बाद बभनी पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने देर रात में रेस्क्यू शुरु किया और देर रात्रि में ग्रामीणों की मदद से तीनों मासूमों के शव को बंधी से बाहर निकाला, जिसे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

सोनभद्र में बभनी थाना क्षेत्र के कन्हैयाडाड टोला में तीन बच्चों की मौत बंधी में डूबने से हो गयी। यह तीनों बच्चे महुआ बीनने गए हुए थे, जो पास की बंधी में नहाने चले गए। मृतक बच्चों में दो सगे भाई व एक चचेरा भाई था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रात में तीनों बच्चो का शव बंधी से निकाला।

तीनों मृतकों की शिनाख्त अमन बियार उम्र 8 वर्ष पुत्र रामबदन, अमरेश चंद्र उम्र 6 वर्ष पुत्र रामबदन व चचेरा भाई सोनू बियार उम्र 7 वर्ष पुत्र नन्दलाल निवासीगण चपकी कन्हैयाडाड के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+