सोनभद्र: बसपा नेता ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

Sonbhadra news, सोनभद्र। सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में बसपा नेता ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो मंदिर के पास बसपा नेता का शव पड़ा मिला। शिनाख्त कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मरने से पहले बसपा नेता ने पुलिस अधीक्षक के नाम सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें बीमारी से तंग होकर आत्महत्या करने की बात कही। सूचना पर एसपी सोनभद्र मौके पर पहुंच और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया।

upset with illness bsp leader shot himself in sonbhadra

रह चुके है सामाजिक भाईचारा के संयोजक

बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि वैनी गांव निवासी लालवर्ती सिंह पटेल 2006 में पार्टी के सामाजिक भाईचार के संयोजक रहे। लालवर्ती बहुत ही मिलनसार थे। बीमारियों के कारण इन दिनों राजनीति में सक्रियता कम हो गई थी।

upset with illness bsp leader shot himself in sonbhadra

सुसाइड नोट में बीमारी को बताया कारण

एसपी को लिखे सुसाइड नोट में बताया कि वह 17 वर्ष से ब्लड प्रेशर के मरीज थे। पिछले तीन वर्ष से शुगर की बीमारी भी हो गई थी। इसके साथ ही पिछले तीन वर्ष से बवासीर की भी शिकायत थी। इसके बाद दो दांत खराब हो गए। इससे कैंसर की शिकायत हो गई। नोट में लिखा कि उनकी जिंदगी दुख में गुजर रही थी। इसलिए अपनी स्वेच्छा से बिना परिवार को बताए लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं। किसी को परेशान न किया जाए।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+