UP News: सोनभद्र में मिट्टी खोदते समय टीला ढहा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
UP News: सोनभद्र जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र के झींगुरदह हनुमान मंदिर गड्ढा खोदकर मिट्टी निकालते समय टीला ढहने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग कच्ची दीवाल की पुताई के लिए मिट्टी निकाल रहे थे। जिस स्थान से मिट्टी खुदाई हो रही थी वहां काफी गड्ढा हो गया था और अंदर प्रवेश कर लोग खुदाई कर रहे थे अचानक टीला गिरा और चारों उसमें दब गए।

पुलिस द्वारा बताया गया कि ओबरा थाना क्षेत्र के रहने वाले लोग पिकअप में सवार होकर झिंगुरदह में मिट्टी निकालने के लिए आए थे। सभी लोग हनुमान मंदिर के समीप स्थित पहाड़ी के नीचे से कुदाल और फावड़ा लेकर मिट्टी निकाल रहे थे।
इसी दौरान मिट्टी अचानक रह गई जिससे 35 वर्षीय रामसूरत भारती, 32 वर्षीय शिव कुमारी, 50 वर्षीय रामेश्वरी देवी तथा 50 वर्षीय रामजतन गुर्जर दब गए। मजदूरों के मिट्टी में दबने की जानकारी मिलने के बाद वहां मौजूद मजदूर चीखने चिल्लाने लगे।
मौजूद लोगों ने मिट्टी में दबे हुए मजदूरों को निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और रामजतन को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि शरीर मिट्टी में दबने के चलते उन्हें चोट लग गई थी।
वहीं इस हादसे में शिवकुमारी देवी, रामकेश्वर और रामसूरत की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में ले लिया। इस बारे में क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा बताया गया कि मिट्टी के दीवाल की पुताई के लिए मजदूरों द्वारा मिट्टी खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान टीला ढह गया, जिसमें दबकर तीन की मौत हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications