UP News: सोनभद्र में सियार ने 13 लोगों को काटा, गर्मी से जंगली जानवर हो रहे बेचैन
UP News: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भीषण गर्मी के चलते जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त है। भीषण गर्मी के चलते जंगली जानवर भी बेचैन हैं। राहत पाने के लिए जानवर जंगलों से बाहर निकाल कर बस्तियाें तक पहुंच जा रहे हैं।
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद का है। सोनभद्र जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र में एक सियार में 13 लोगों को काट कर घायल कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि सियार पागल हो गया था जबकि कुछ लोगों ने कहा कि गर्मी से जंगली जानवर भी बेचैन हैं।

यही कारण है किसी और जंगली इलाके से बस्ती की तरफ चला आया। बस्ती की तरह पहुंचने के बाद उसने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। फिलहाल एक साथ इतने लोगों को सियार काटने की घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना सोमवार अर्धरात्रि की है। बताया जा रहा है कि घोरावल कोतवाली अंतर्गत सतौहा गांव और कोलडीहा गांव में ग्रामीण रात में सो रहे थे। इसी दौरान सियार गांव में घुस गया और चारपाई पर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया।
सियार द्वारा हमले किए जाने के बाद लोग सीखने चिल्लाने लगे इस दौरान बस्ती में भागते समय करीब 13 लोगों को सियार ने काट लिया। घायल लोगों में 6 महिलाएं हैं जबकि अन्य पुरुष हैं। रात में ही ग्रामीण सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी लोगों को इंजेक्शन लगाया गया। अधिकतर लोगों को सियार ने मामूली रूप से कटकर चोटिल किया था जबकि 70 वर्षी मनबोध नामक एक युवक को गंभीर रूप से काट लिया था। मनबोध को इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मनबोध की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया सतौहां गांव में की 45 साल की लचिया देवी, 60 साल की राजकुमारी, 50 साल की रश्मि, 16 साल का अजीत, 40 साल का अमृतलाल, 59 साल के गुलाब भारती, 40 साल जवाहरलाल, 20 वर्षीय पूजा, 45 वर्षीय गंगा, 60 वर्षीय कलावती, 42 वर्षीय लालमति, 62 वर्षीय विशुंधरी आदि लोगों को सियार ने काट लिया था सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
इस बारे में वन अधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण जंगली जानवर भी बेचैन हैं। जिसके कारण वे गांव की ओर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ ग्रामीण कह रहे हैं कि सियार पागल था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications