Sonbhadra News: जन्मदिन मनाकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रेलर ने कुचला, मौत के बाद परिवार में मातम

सोनभद्र में रविवार की देर रात जन्मदिन मनाकर अपने घर वापस लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को टेलर ने कुचल दिया। तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Sonbhadra police news

Sonbhadra जिले में रविवार की रात में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जन्मदिन मनाने के बाद अपने घर वापस लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने रौंद दिया। तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर समेत घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद युवकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

तीनों एक ही कॉलोनी के थे रहने वाले

तीनों एक ही कॉलोनी के थे रहने वाले

दरअसल, सोनभद्र जिले के पिपरी थाना अंतर्गत तुर्रा क्षेत्र के वीआईपी कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय आशीष कुमार का रविवार को जन्मदिन था। वीआईपी कॉलोनी में ही रहने वाले 18 वर्षीय सौरभ और 17 वर्षीय मोहित नामक अपने दो दोस्तों के साथ आशीष रेणुकूट में अपना जन्मदिन मनाने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि तीनों के बीच गहरी दोस्ती थी और तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रेणुकूट में गए थे। जन्मदिन मनाने के बाद तीनों युवक रात में बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे और जब वे तुर्रा चौराहे के पास पहुंचे थे उसी समय उनकी बाइक को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर के बाद तीनों युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए।

घटनास्थल पर ही तीनों की हो गई मौत

घटनास्थल पर ही तीनों की हो गई मौत

बताया जा रहा है कि तीनों युवक की बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी और तीनों नशे में भी प्रतीत हो रहे थे। रफ्तार अधिक होने के चलते ट्रेलर से टकराने के बाद यह हादसा हो गया। कुचले जाने के चलते तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पिपरी थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पिपरी थाना प्रभारी दिनेश पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। युवकों के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दिया। उसके बाद तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस थाने पर चली आई। सूचना मिलने के बाद तीनों युवकों के परिजन थाने पर पहुंचे। इस घटना से तीनों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ट्रेलर चालक और ट्रेलर की तलाश में जुटी पुलिस

ट्रेलर चालक और ट्रेलर की तलाश में जुटी पुलिस

इस बारे में पिपरी थाना दही द्वारा बताया गया कि रेणुकूट से जन्मदिन मना कर वापस लौटते समय बाइक सवार तीन युवकों को एक ट्रेलर ने टक्कर मारी थी। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत घटनास्थल से फरार हो गया । तीनों युवकों के शव को कब्जे में लिया गया है और उनके परिजनों को भी सूचना दे दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर ट्रेलर और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    सोनभद्र: डिप्टी सीएम का दो दिवसीय दौरा आज, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+