Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sonbhadra News: गरीब, दलित और पिछड़ों के खिलाफ साजिश! भाजपा सरकार पर स्‍वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा हमला

Sonbhadra Swami Prasad Maurya News: संविधान सम्मान और जनहित हुंकार यात्रा के तहत सोनभद्र पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में संविधान के विरुद्ध कार्य किए जा रहे हैं, जिससे करोड़ों युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, महंगाई बढ़ रही है और आम जनता परेशान हो रही है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार किसानों को न तो लाभकारी मूल्य दे रही है और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने में सक्षम है। छुट्टा जानवर किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन इस दिशा में सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने सरकार को गरीब, पिछड़ा और दलित विरोधी करार दिया।

swami-prasad-maurya-sonbhadra-news

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पिछड़ों की बातें की जाती हैं, लेकिन जब जातिगत जनगणना की मांग उठती है, तो सरकार चुप्पी साध लेती है। सरकारी नौकरियों में एससी, एसटी और गरीबों की अनदेखी की जाती है, जबकि आरएसएस और भाजपा से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचाया जाता है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि सरकार पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण को भी खत्म करने की कोशिश कर रही है। उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में मनमाने तरीके से भर्तियां की जा रही हैं, जिससे पिछड़े और दलित वर्ग के लोग अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं।

पूंजीपतियों के हाथों बेची जा रही सरकारी संपत्तियां

स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार पर देश की संपत्तियों को निजी हाथों में बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट, बंदरगाह, एयर इंडिया, भारतीय रेल और एलआईसी जैसी संस्थाओं को पूंजीपतियों को सौंपा जा रहा है, जिससे आम जनता को नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यह आम लोगों की खून-पसीने की कमाई को चंद लोगों के हाथों में सौंपने जैसा है। सरकार अपने करीबी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए निजीकरण की नीति अपना रही है, जो देश के भविष्य के लिए खतरनाक है।

जनता को गुमराह किया जा रहा

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक मुद्दों को उछाल रही है। उन्होंने कहा कि कभी हिंदू-मुस्लिम, कभी मंदिर-मस्जिद और अब औरंगजेब जैसे मुद्दों को सामने लाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी "संविधान सम्मान और हुंकार यात्रा" का मकसद लोगों को जागरूक करना है ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सतर्क हो सकें। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और गरीबों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस और प्रशासन पीड़ितों को न्याय दिलाने की बजाय दबाव बनाकर समझौता कराने की कोशिश करता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+