Sonbhadra News: दो बेटियों के साथ कुएं में कूदी मां, फिर खुद ईंट पकड़कर निकली बाहर, दोनों बेटियों की मौत
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोनभद्र जनपद में एक निर्दय मां अपनी दो बेटियों को लेकर सिवान में स्थित एक कुएं में कूद गई। कुएं में कूदने के बाद मौत को करीब से देखी तो ईंट पकड़ कर बाहर निकल आई।
जबकि अपने दोनों बेटियों को कुएं में मरने के लिए छोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव और परिवार वाले वहां पहुंचे तो पूरा मामला देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके बाद लोग बेटियों को निकालने में जुट गए।

लोगों द्वारा इसकी सूचना घोरावल थाने को भी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद कुएं से दोनों बेटियों की लाश निकालने के बाद पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दोनों की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पति से झगड़ा करने के बाद थी नाराज
यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के घोरावल कोतवाली अंतर्गत लिलवाही गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले अमरेश और उसकी पत्नी अरुणा के बीच सोमवार की रात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विवाद होने के बाद घर सभी लोग जब सो गए तो अरुणा ने 4 वर्षीय बेटी रीता और 10 माह की बेटी को अपने साथ लेकर घर से निकल गई। घर से निकलने के बाद 100 मीटर दूरी पर स्थित एक कुएं के पास पहुंची और दोनों बेटियों को लेकर छलांग लगा दी।
पूछताछ में अरुणा द्वारा बताया गया कि रोज-रोज के झगड़े से वह तंग आ गई थी ऐसे में उसने मरने का फैसला किया था। उसने यह भी कहा कि बेटियों को लेकर वह कुएं के पास पहुंची और कूद गई। बाद में उसे लगा कि उसने गलत फैसला किया है।
उसके बाद कुएं के किनारे लगे हुए ईंट को पड़कर वह बाहर निकल आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंचे। अंधेरा होने के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उसके बाद मोटर लगाकर कुएं का पानी निकला गया।
देखें Video-
सुबह में बेटियों की लाश बरामद हुई तो परिवार के लोग रोने लगे। पुलिस का कहना है कि दोनों बेटियों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। यदि शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications