Sonbhadra News: चार बच्चों के माता-पिता ने की शादी, गांव लौटते ही पंचायत ने किया दोनों का सामाजिक बहिष्कार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां ने चार बच्चों के पिता से शादी कर ली। जानकारी के बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया। मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र का है।

शादी के बाद जब दोनों गांव लौटे तो परिजनों ने विरोध जताया और समाज में तनाव फैल गया। इसको देखते हुए ग्रामीणों ने देवी स्थल पर महापंचायत बुलाई। पंचायत में जब दोनों से अलग होने को कहा गया तो दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गए।

sonbhadra news married couple

पंचायत में गांव के मुखिया से लेकर बुजुर्ग तक मौजूद थे। जब प्रेमी जोड़ा किसी कीमत पर अलग होने को तैयार नहीं हुआ तो समाज ने उन्हें बहिष्कृत करने का फरमान सुना दिया। अब पंचायत का फैसला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया।

छिप-छिपकर शुरू हुआ प्रेम, मंदिर में शादी

बताया जा रहा है कि झारखंड से सटे गांव में रहेन वाले संजय और ललिता नाम के युवक-युवती पहले से ही शादी शुदा हैं और दोनों चार-चार बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं।

इस दौरान दोनों परिवारों को इसकी भनक तक नहीं लगी। एक दिन दोनों अचानक गांव से लापता हो गए। बाद में पता चला कि उन्होंने किसी मंदिर में जाकर शादी कर ली है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को इसकी जानकारी हुई।

पति ने पुलिस से की थी शिकायत

फिलहाल, मामले में महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें युवक पर बहलाने-फुसलाने और नाबालिग बेटी को साथ ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को ढूंढ़कर थाने बुलाया और पूछताछ की।

थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से बातचीत की। जब दोनों ने आपसी रजामंदी से साथ रहने की बात कही तो पुलिस ने उन्हें कानून के तहत आगे बढ़ने की इजाजत दे दी। हालांकि, इसी बात को लेकर गांव वाले आक्रोशित हो गए।

पंचायत होने के बाद और उलझ गया मामला

गांव लौटने पर प्रेमी जोड़े को विरोध का सामना करना पड़ा। गांव में एक देवस्थान पर महा पंचायत बुलाई गई। महापंचायत में ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान और समाज के बड़े-बुजुर्ग शामिल हुए। पंचायत में दोनों को परिवार में लौटने को कहा गया।

लेकिन जब दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ने की बात दोहराई तो पंचायत ने कड़ा रुख अपनाया। लड़के के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया और उनके सभी सामाजिक संबंध तोड़ने का ऐलान कर दिया गया।

हालांकि इस बारे में थाना प्रशासन ने मीडिया को बताया कि यह मामला पूरी तरह आपसी सहमति का है और कानून के अनुसार दोनों बालिग हैं। ऐसे में पुलिस इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। इधर मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+