Sonbhadra News: अनपरा प्लांट में कोयला पहुंचाने जा रही मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में शुक्रवार को भी एक मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार होने की खबर सामने आई है। जान शुक्रवार को दोपहर में कोयला लेकर अनपरा थर्मल पावर कॉरपोरेशन जा रही एक मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से नीचे उतर गए।
वैगन पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद अधिकारी वहां पहुंचे और वैगन की मरम्मत के साथ-साथ रेलवे लाइन को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। हालांकि समय पर कोयला नहीं पहुंचने के कारण भारी नुकसान की बात सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में एनसीएल खड़िया से कोयला लेकर एक मालगाड़ी अनपरा थर्मल पावर कॉरपोरेशन जा रही थी। मालगाड़ी शुक्रवार दोपहर में शक्ति नगर इलाके के तारापुर गांव के पास पहुंची थी इसी दौरान मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए।
वैगन उतरने के बाद जहां रूट प्रभावित हुआ वहीं कोयला भी समय से अनपरा थर्मल पावर प्लांट नहीं पहुंच सका। कहा जा रहा है कि रेलवे ट्रैक की मरम्मत सही तरीके से न किए जाने के चलते यह हादसा हुआ है हालांकि अधिकारियों द्वारा मामले में जांच की बात कही जा रही है।
यह भी बता दें कि इसके पहले गुरुवार को भी मालगाड़ी पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत सलईबनवा और गुरमुरा स्टेशनों के बीच मालगाड़ी की बोगी अलग-अलग हो गईं थी। बोगी अलग होने के चलते कई गाड़ियों का यातायात काफी प्रभावित हुआ और कुछ यात्री गाड़ियों को भी दूसरे रेलवे स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ा था। इस दौरान करीब 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications