सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने के लिए रवाना हुईं प्रियंका गांधी, किया ये ट्वीट
सोनभद्र। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने के लिए रवाना हो चुकी हैं। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा कि चुनार के किले पर मुझसे मिलने आए उभ्भा गांव के पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मैंने वादा किया था कि मैं उनके गांव आऊंगी। आज मैं उभ्भा गांव के बहनों-भाइयों और बच्चों से मिलने, उनका हालचाल सुनने-देखने, उनका संघर्ष साझा करने सोनभद्र जा रही हूं।

ये है प्रियंका गांधी का प्रोग्राम
प्रियंका गांधी मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से कार के जरिए प्रियंका सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील के उभ्भा गांव के लिए रवाना हुईं। यहां जमीनी विवाद में हुए नरसंहार के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगी। एक घंटे रहने के बाद प्रियंका गांधी वाराणसी रवाना होंगी। वाराणसी में प्रियंका तीन घंटे रहेंगी। देर शाम प्रियंका वाराणसी से सीधे दिल्ली चली जाएंगी।
प्रियंका ने दी थी 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
बता दें, इससे पहले प्रियंका गांधी ने 19 जुलाई को पीड़ित परिजनों से मुलाकात की थी और 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी थी। प्रियंका के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ितों से मुलाकात की थी। वहीं, अब प्रियंका गांधी एक बार फिर उभ्भा गांव जाकर पीड़ितों से मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications