सोनभद्र यूपी: 10वीं की छात्रा ने Video बनाकर अपने ही घरवालों से मांगे रुपए, साजिश या सच्चाई? पुलिस कर रही जांच
Sonbhadra up news: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की 10वीं की छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की के हाथ बंधे हुए हैं। लड़की कह रही है कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।
वीडियो में वह यह कहते हुए भी सुनी जा रही है कि यह लोग बहुत गलत है और जो भी मांग रहे हैं उसे पूरा कर दिया जाए। इस मामले में छात्रा के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर म्योरपुर थाने की पुलिस द्वारा इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां की रहने वाली एक लड़की 18 नवंबर को अपनी सहेली के घर पर गई हुई थी। सहेली के घर से वापस लौट के बाद जब वह अपने घर आई तो अगले दिन अचानक गायब हो गई।
गायब होने के बाद परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। लड़की के बारे में जानकारी न मिलने के बाद घर वालों द्वारा इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद 23 नवंबर को लड़की के भाई के मोबाइल पर एक वीडियो आया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है की लड़की के हाथ बंधे हुए हैं। लड़की रोते हुए अपने परिजनों से रुपए की डिमांड कर रही है। लड़की द्वारा कहा जा रहा है कि यह लोग बहुत गलत है और जो भी कह रहे हैं उसे पूरा कर दिया जाए। वीडियो में लड़की अपने पापा से गुहार भी लगा रही है।
इस मामले में परिजनों द्वारा पुलिस को वीडियो सौंपा गया। इधर लड़की के परिजनों का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं द्वारा धमकी दी गई है कि यदि इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो अंजाम बुरा होगा और वह लोग लड़की को मार देंगे। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस द्वारा परिजनों को यह भी आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही लड़की को सुरक्षित बरामद किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो के चलते परिवार डरा सहमा है।












Click it and Unblock the Notifications