Sonbhadra: 'लव जिहाद' का मामला सामने आने से मचा हड़कंप, नाबालिग किशोरी को लेकर युवक फरार

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा कि लव जिहाद जैसा प्रकरण होने की जानकारी मिली है। जानकारी के बाद मौके पर टीम भेजी गई है। टीम के द्वारा जो रिपोर्ट सौंपी जाएगी, उस रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

Sonbhadra case of love jihad Adisavi minor girl ran with muslim boy police searching for couple

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के मांची थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में लव जेहाद का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आदिवासी समुदाय की नाबालिग लड़की को एक समुदाय विशेष के लड़के द्वारा बहला फुसला कर निकाह किये जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा कि टीम गठित करके जांच कराई जा रही है।

बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत होने के दिये निर्देश
रविवार की देर रात बाल संरक्षण अधिकारी को सूचना मिली कि जिले के मांची थाना क्षेत्र के पनौरा पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में समुदाय विशेष के युवक के आदिवासी समाज की नाबालिग किशोरी को लेकर भगा गया है, जहां दूसरी बार लेकर भाग जाने के बाद निकाह की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सिविल लाइन स्थित होटल में छापेमारी की, लेकिन छापेमारी की भनक पहले ही लग जाने के बाद दोनों मौके से निकल गए। दोनों को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत होने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने टीम गठित करके जांच को लेकर निर्देश दिया है।

जांच में लव जिहाद का मामला आया सामने
डीएम ने इस पूरे मामले की जांच के लिए शक्ति केंद्र की समन्वयक सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे की टीम गठित करके मौके पर पहुंचकर जांच के लिए भेजा। मौके पर पहुंची टीम ने पूरे गांव में खोजबीन की, लेकिन लड़का व लड़की का पता नही चल सका। टीम ने दोनों के परिवारों से पूछताछ की, जिसके बाद लव जेहाद का मामला सामने आया है।

एक बार पहले भी हुई था यह मामला
नाबालिग लड़की को युवक के द्वारा पहले भी लेकर फरार हो गया था। जब इस पूरे मामला ने तूल पकड़ा तो दोनों परिवार के लोगों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया। जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता शादी के लिए राजी हो गए। नाबालिग की उम्र आड़े न आए, इसके लिए कागज पर लड़की की उम्र संशोधित करा दी गई। जांच टीम मौके पर पहुंची तो मामला कुछ और निकला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+