Sonbhadra: तेज बारिश और ओलावृष्टि से 5 लोगों की मौत, पहाड़ी नदी 'घाघर' में बह गए मछली मार रहे 6 लोग
कहते हैं कुदरत के आगे किसी की नहीं चलती! सोनभद्र में भी कुदरत के कहर ने 5 लोगों की जान ले ली। पहाड़ी नदी घाघर में मछली मार रहे 6 लोग तेज बहाव के चलते बह गए। जिसके बाद तीन महिलाओं और एक बच्चे का शव नदी के किनारे मिला।

सोनभद्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि नक्सल प्रभावित रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के घाघर नदी में कल शाम मछली मार रहे छह लोग बह गए थे। इनमें से चार लोगों का शव कोन थाना क्षेत्र के चकरिया में मिला है। वहीं दूसरी तरफ रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में ओलावृष्टि की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बता दे कि कोन थाना क्षेत्र के चकरिया में सभी शवो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वही दूसरी तरफ बहे हुए दो लोगो की तलाश रामपुर बरकोनिया और कोन पुलिस कर रही है। इस तरह से कुल 5 मौते पानी के तेज बहाव और ओलावृष्टि के चलते अब तक हो चुकी है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मौतों की संख्या बढ़ भी सकती है।

यह था पूरा घटनाक्रम
रामपुर बरकोनिया के ग्राम प्रधान शिव मूरत में शुक्रवार की देर शाम पूरे इलाके में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इसी दौरान कुछ स्थानीय ग्रामीण पहाड़ी नदी घाघर में मछली मार रहे थे, रात्रि में जब सभी लोग वापस नहीं लौटे तो सभी लोगों ने उनके पहाड़ी नदी में आए तेज बहाव के चलते बह जाने की आशंका जताई थी। सभी लोग उनकी तलाश में जुटे हुए थे। नदी में बहने वालो में गीता देवी पत्नी रमेश अगरिया, संतरा पत्नी स्व.अमरनाथ, राजकुमारी पत्नी विनोद, राजपति पुत्र रमेश, यह सभी रामपुर बरकोनिया के गड़वान गांव निवासी थे। जबकि 10 वर्षीय विमलेश पुत्र छोटेलाल निवासी खरहरा जुगैल और मटरिया पत्नी चनर अगरिया ग्राम चकरिया थाना कोन भी तेज बहाव में बह गए थे। सभी की देर रात्रि तक तलाश की जा रही थी।
Recommended Video

गांव के प्रधान का क्या कुछ कहना है
ग्राम प्रधान ने बताया कि इसके अलावा रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के गड़वान गांव निवासी यशोदिया पत्नी रघुवीर तेज ओलावृष्टि की चपेट में आ गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है। शव का पोस्टमार्टम करा कर पंचनामा कराया गया है।
मामले पर पुलिस का क्या कुछ कहना है।
एडिशनल एसपी ने बताया कि कोन थाना क्षेत्र के चकरिया में तीन महिलाओं और एक बच्चे का शव नदी के किनारे मिला है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शवो के शिनाख्त में जुटी हुई है। पुलिस चकरिया में सोन नदी के आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी चला रही है। जिससे अन्य कोई शव अगर हो तो उसको बरामद किया जा सके। बहरहाल अभी भी रामपुर बरकोनिया क्षेत्र से बहकर आये शवो को बरामद नही किया जा सका है। पुलिस शवों की तलाश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications