सोनभद्र: गहरी खाई में गिरने पर कैसे बचे जवान, अधिकारी भी रह गए हैरान
सोनभद्र जिले के मांची थाना क्षेत्र के खलियारी क्षेत्र में सियरिया पुल के ऊपर से पुलिसकर्मी 50 फीट गहरी खाई में गिर गए। संयोग अच्छा था कि उसमें सवार पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। ग्रामीण इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे
सोनभद्र, 18 अगस्त: सोनभद्र जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां खलियारी क्षेत्र में गस्त करते समय पीआरवी के साथ गहरी खाई में गिरने के बाद भी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पीआरवी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसमें सवार पुलिस कर्मियों की जान बच गई, हालांकि वे मामूली रूप से चोटिल हो गए। घटना के बारे में सुनने के बाद जो भी मौके पर पहुंचा वह दंग रह गया। मामूली रूप से घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

पशुओं को बचाने में हुआ हादसा
सोनभद्र जिले के मांची थाना क्षेत्र में चलने वाली 112 नंबर की पीआरवी को लेकर पुलिस कर्मी मंगलवार की रात में सुआरसोत चौकी पर जा रहे थे। पुलिसकर्मी खलियारी क्षेत्र के सियरिया पुल के पास पहुंच उसी समय पुल पर कुछ पशु मौजूद थे। पशुओं को बचाने के दौरान पीआरवी पुल के किनारे लगे रेलिंग से टकरा गई और अनियंत्रित होते हुए पुल के नीचे 50 फीट गहरे खाई में गिर गई।

पत्थर पर गिरने के बाद वाहन क्षतिग्रस्त
नीचे पत्थर होने के चलते पीआरवी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उसमें सवार गंभीर यादव का बाया हाथ फैक्चर हो गया जबकि अजय यादव को भी मामूली रूप से चोट आई। सुनसान और जंगली इलाका होने के चलते पुलिसकर्मी उसमें से बाहर निकले और थाने पर सूचना दिये। सूचना मिलने के बाद मांची थाने की पुलिस वहां पहुंची और घायल दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लोग बोले किसी चमत्कार से कम नहीं
घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह में जब खलियारी क्षेत्र के ग्रामीण वहां पहुंचे तो घटना देखकर दंग रह गए। ग्रामीण इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का भी कहना है कि संयोग अच्छा था की गहरी खाई में गिरने के बाद भी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। क्षतिग्रस्त वाहन को देखने से घटना का अंदाजा लगाते हुए लोगों के रूह कांप जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications