सोनभद्र: अवैध खनन रोकने गए वन रक्षक को खनन माफियाओं ने पीट-पीटकर मार डाला
Sonbhadra news, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के पड़री वन क्षेत्र में अवैघ खनन की शिकायत पर उसे रोकने पहुंचे वन रक्षक की खनन माफियाओं ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। खनन माफियाओं ने वन कर्मियों के वाहनों को तोड़ दिया। अन्य वनकर्मियों ने भागकर जान बचाई। खनन माफियाओं के जाने के बाद वनकर्मी वन रक्षक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी ने क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

अवैध खनन की सूचना पर पहुंची थी टीम
थाना रायपुर क्षेत्र के पड़री में शुक्रवार की रात नौ बजे वन क्षेत्राधिकारी मांची को मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पड़री वन क्षेत्र से कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जंगल से ट्रैक्टर पर पत्थर लाद कर लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी अपने रेंज स्टाफ के साथ बिना पुलिस को सूचना दिए सरकारी वाहन से पड़री जंगल पहुंचे, जहां ट्रैक्टर पर पत्थर लाद रहे लोगों द्वारा वन क्षेत्राधिकारी के वाहन को आते देख ट्रैक्टर चालक भागने लगा, जिसको पीछा कर पकड़ लिया गया।

ट्रैक्टर ले जाते समय हुआ हमला
वन रक्षक मोहन राम ट्रैक्टर पर बैठ कर उसे वन रेंज कार्यालय मांची भेजा ले जा रेह थे। रास्ते में रतुआं गांव के पास तीन बइक सवार ज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर को रोककर वन रक्षक मोहन राम पर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया, जिससे उसके सिर पर गम्भीर चोटें आई। हमला होने पर वन कर्मी भागे। हमलावरों ने वन विभाग के सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रायपुर मौके पर पहुंचकर घायल वनरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: होटल से खाना लेने जा रहे दो भाइयों को बस ने रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम












Click it and Unblock the Notifications