सोनभद्र में मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, 20 मजदूर घायल, तीन वाराणसी रेफर

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। चंदौली से मजदूरों को लेकर सिंगरौली की तरफ वापस लौट रही एक पिकअप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव के पास नहर में पलट गई। पिकअप पलटने के चलते उसमें सवार 20 मजदूर घायल हो गए जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है की क्षमता से अधिक मजदूर बैठने के चलते पिकअप अनियंत्रित हुई थी।

major-accident-in-sonbhadra-uncontrolled-pickup-overturned-in-the-canal

दरअसल, मध्य प्रदेश से सेट सिंगरौली जनपद के चितरंगी थाना क्षेत्र के कुछ मजदूर धान की कटाई करने के लिए पिछले महीने चंदौली जनपद के चकिया इलाके में आए हुए थे। चंदौली में धान कटाई करने के बाद शनिवार सुबह में दो पिकअप में सवार होकर मजदूर अपने घर वापस लौट रहे थे।

मजदूरों को लेकर एक पिकअप वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित तेंदू पुल के समय पहुंची हुई थी। इसी दौरान रफ्तार अधिक होने के चलते पिकअप नियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के बाद पिकअप सामने स्थित नहर में जाकर पलट गई। नहर में पिकअप पलटने के बाद उसमें सवार मजदूर चीखने चिल्लाने लगे।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और पिकअप में फंसे मजदूरों को बाहर निकाले। मजदूरों को बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस से उनका उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद तीन मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पिकअप के ट्रॉली में 20 से अधिक मजदूरों को बैठाया गया था इसके अलावा अगले हिस्से में भी मजदूर बैठे हुए थे। रफ्तार अधिक होने के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल, पुलिस द्वारा बताया गया की घटना की जांच की जा रही है। पिकअप चालक दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+