UP: मरने के बाद भी नहीं छूटा साथ, पति की मौत के एक घंटे बाद पत्नी भी चल बसी, साथ में निकली शव यात्रा

UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंचकर भी बुजुर्ग दंपति का प्यार कम नहीं हुआ। पति की मौत के बाद पत्नी भी चल बसी, ऐसे में दोनों को एक साथ शव यात्रा निकाली गई।

UP Sonbhadra News: सातों जन्म तक साथ निभाने की कसम खाने के बाद विवाह के बंधन में बैठे एक बुजुर्ग दंपति उम्र के आखिरी पड़ाव में भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़े। पति का मौत हो जाने के एक घंटे बाद पत्नी की भी मौत हो गई। उसके बाद दोनों की शव यात्रा एक साथ निकाली गई।

शव यात्रा में शामिल होने के लिए गांव के साथ ही रिश्तेदारी और आसपास के लोग पहुंचे थे, जिसके चलते भारी भीड़ हो गई। लोगों द्वारा दंपति की एक साथ मौत पर दोनों के बीच अथाह प्रेम को लेकर चर्चा की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दंपति के बीच शुरू से ही काफी प्रेम था।

funeral-procession-of-husband-and-wife-together-in-sonbhadra-up

यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र के देवढी गांव का है। सोमवार की रात्रि में गांव में रहने वाले तिलक यादव (85) की मौत हो गई। तिलक यादव की मौत होने के बाद परिवार के लोग रिश्तेदारी और गांव के लोगों को सूचना दे रहे थे। इसी बीच उनकी पत्नी लचिया देवी (82) की भी मौत हो गई।

एक घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत हो जाने के बाद लोग हतप्रभ रह गए। सूचना मिलने के बाद गांव के साथ ही आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए और बुजुर्ग दंपति के प्रेम की चर्चा सबकी जुबां पर सुनाई दी। उसके बाद रिश्तेदार और गांव के लोग जुट कर पति पत्नी की शव यात्रा निकालने की तैयारी किए।

सोमवार की रात में रात अधिक हो जाने के चलते मंगलवार को बुजुर्ग दंपति की शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे। मंगलवार को सोनभद्र जनपद के कनहर नदी के किनारे बुजुर्ग दंपति का एक ही साथ अंतिम संस्कार भी किया गया।

इस बारे में मृतक के पुत्र नक्कू यादव द्वारा बताया गया कि उनके पिता और माता जी के बीच काफी गहरा प्रेम था। दोनों लोग स्वस्थ थे और अक्सर साथ में ही रहते थे। सोमवार रात में अचानक पिता की मौत हो गई उसके बाद रिश्तेदारों को सूचना दी जा रही थी इसी बीच मां का भी देहांत हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+