सोनभद्र: अनियंत्रित ट्रक ने गाड़ियों को मारी टक्कर, भीषण हादसे में 5 की मौत
Sonbhadra news, सोनभद्र। यूपी के जनपद सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही निजी बस को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया जिनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। बस में सवार दो की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेनुकूट से अनपरा जा रही थी बस
बस रेनुकूट से अनपरा जा रही थी तभी सामने से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी लोगों को बाहर निकाला। तीन घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

कोयला लादकर जा रही थी ट्रक
कोयला लादकर जा रहे एक ट्रक का पंक्चर चालक बनवा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पहले सामने से आ रही बस में टक्कर मारी। उसके बाद कोयला ट्रक के चालक और दो अन्य को कुचल दिया। तीन की मौके पर मौत हो गई। बस में सवार दो घायलों को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications